Durg Bhilai:दुर्ग नगर निगम में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचीं अलका बाघमार।
महापौर की कार में अचानक आग, बाल-बाल बचीं अलका बाघमार,महापौर उतरीं और चंद मिनट बाद धू-धू कर जल उठी इनोवा—दुर्ग निगम परिसर में मचा हड़कंप,महापौर अलका बाघमार करीब 12:15 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने निगम परिसर में अपनी इनोवा खड़ी की और गाड़ी से नीचे उतर गईं। इसके कुछ ही देर बाद वाहन में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।
PREM
27 Aug 2026


























