Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

परिसीमन के बाद लोकसभा में 850 सीटें होंगी, मध्य प्रदेश में 29 से बढ़कर 44-45 और छत्तीसगढ़ में 16-17 होने का अनुमान

परिसीमन के बाद लोकसभा सीटें 543 से बढ़कर 850 हो सकती हैं। मध्य प्रदेश में 44-45 और छत्तीसगढ़ में 16-17 सीटें होने का अनुमान है।
परिसीमन के बाद लोकसभा में 850 सीटें होंगी, मध्य प्रदेश में 29 से बढ़कर 44-45 और छत्तीसगढ़ में 16-17 होने का अनुमान

देश में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक में संशोधन मंजूर किया है। प्रस्ताव के मुताबिक, लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 850 हो सकती हैं। इसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव है।

इस बदलाव का असर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा। मध्य प्रदेश में मौजूदा 29 सीटें बढ़कर 44-45 हो सकती हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ की 11 सीटें बढ़कर 16-17 होने का अनुमान है। यह प्रस्ताव अभी संसद की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। सरकार और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

परिसीमन बिल 2026 में क्या प्रस्ताव है?

केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके बाद लोकसभा का सत्र 30 नवंबर से बुलाया गया है। राज्यसभा का सत्र 2 दिसंबर से शुरू होगा।

प्रस्ताव के मुताबिक, लोकसभा की मौजूदा 543 सीटें बढ़ाई जाएंगी। इनकी संख्या लगभग 850 करने की तैयारी है। इस प्रस्ताव में महिला आरक्षण भी शामिल है। नई व्यवस्था के तहत लोकसभा की 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने की बात है।

किस राज्य में कितनी सीटें बढ़ेंगी?

परिसीमन के बाद राज्यों की लोकसभा सीटों में बदलाव का अनुमान सामने आया है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें बढ़ने की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है।

 राज्यों की लोकसभा सीटों का अनुमान...

नीचे दी गई तालिका में वर्तमान और प्रस्तावित सीटों की संख्या...

राज्य

वर्तमान सीटें

परिसीमन के बाद

उत्तर प्रदेश

80

120

महाराष्ट्र

48

72

पश्चिम बंगाल

42

63

बिहार

40

60

तमिलनाडु

39

59-60

मध्य प्रदेश

29

44-45

कर्नाटक

28

42

गुजरात

26

39

आंध्र प्रदेश

25

37-38

राजस्थान

25

37-38

ओडिशा

21

31-32

केरल

20

30

तेलंगाना

17

25-26

असम

14

21

झारखंड

14

21

पंजाब

13

19-20

छत्तीसगढ़

11

16-17

हरियाणा

10

15

उत्तराखंड

5

7-8

हिमाचल प्रदेश

4

6

अरुणाचल प्रदेश

2

3

गोवा

2

3

मणिपुर

2

3

मेघालय

2

3

त्रिपुरा

2

3

मिजोरम

1

2

नागालैंड

1

2

सिक्किम

1

2

केंद्र शासित प्रदेशों में सीटों का अनुमान

केंद्र शासित प्रदेश

वर्तमान सीटें

परिसीमन के बाद

दिल्ली

7

10-11

जम्मू-कश्मीर

5

7-8

दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव

2

3

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

1

2

चंडीगढ़

1

2

लद्दाख

1

2

लक्षद्वीप

1

2

पुडुचेरी

1

2

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को कितना फायदा?

  • मध्य प्रदेश में फिलहाल लोकसभा की 29 सीटें हैं। प्रस्तावित परिसीमन के बाद इनकी संख्या 44-45 हो सकती है। यानी राज्य में 15-16 सीटें बढ़ने का अनुमान है।
  • छत्तीसगढ़ में अभी लोकसभा की 11 सीटें हैं। प्रस्ताव के अनुसार, इनकी संख्या 16-17 हो सकती है। यानी यहां भी 5-6 सीटें बढ़ सकती हैं।

इस बदलाव से दोनों राज्यों का लोकसभा में प्रतिनिधित्व बढ़ने की संभावना है। हालांकि, अंतिम संख्या परिसीमन की प्रक्रिया के बाद ही तय होगी।

दक्षिण भारत में क्यों उठ रहा विरोध?

परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत के राज्यों में चिंता सामने आई है। खासकर तमिलनाडु में मौजूदा संसदीय प्रतिनिधित्व बनाए रखने की मांग उठी है।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने शुक्रवार को अपना रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 प्रतिशत सीटों की हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए।

स्टालिन का कहना है कि राज्यों के बीच संसदीय प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात 1971 की जनगणना पर आधारित है। इसी आधार पर सीटों का अनुपात बनाए रखने की व्यवस्था की गई थी। 

स्टालिन ने मांग की कि अगले 25 साल तक भी इसी आधार पर लोकसभा सीटों का परिसीमन होना चाहिए। यह मांग दक्षिण भारत के प्रतिनिधित्व से जुड़ी राजनीतिक बहस को सामने लाती है।

विपक्षी दलों की बैठक क्यों बुलाई गई?

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। इसकी वजह अगले सप्ताह संसद में परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक आने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक सुबह 11:30 बजे होगी। यह बैठक खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर आयोजित की जाएगी।

इसमें विपक्षी गठबंधन INDIA के घटक दलों के सदन के नेता शामिल होंगे। द्रमुक, आम आदमी पार्टी और बीजू जनता दल को भी आमंत्रित किया गया है। ये दल सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। बैठक में विधेयक को लेकर विपक्ष की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

संसद में दो-तिहाई बहुमत जरूरी

परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराना सरकार के लिए आसान नहीं होगा। इसे संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत से पारित कराना जरूरी है। सूत्रों के अनुसार, द्रमुक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से समर्थन मिलने की उम्मीद है। 

दूसरी ओर, विपक्षी INDIA गठबंधन इस विधेयक के खिलाफ है। इसलिए संसद में इस मुद्दे पर राजनीतिक टकराव बढ़ने की संभावना है। अब सवाल है कि क्या सरकार दोनों सदनों में जरूरी समर्थन जुटा पाएगी? क्या राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात कायम रहेगा?

लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत का गणित

यदि लोकसभा के सभी 540 सदस्य मौजूद रहते हैं और मतदान करते हैं, तो दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए करीब 360 वोटों की जरूरत होगी। हालांकि, मतदान के दिन सदन में उपस्थित सदस्यों की संख्या घटने पर आवश्यक बहुमत का आंकड़ा भी कम हो जाएगा। इसी गणित को ध्यान में रखते हुए सरकार अपनी रणनीति तैयार कर रही है।

सांसदों की गैरमौजूदगी से बदल सकता है गणित

परिसीमन विधेयक को पारित कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत की गणना सदन में उपस्थित होकर मतदान करने वाले सदस्यों के आधार पर होगी। ऐसे में कुछ सांसदों की गैरमौजूदगी सरकार के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ऐसे कुछ सांसद हैं भी...

TMC के कल्याण बनर्जी को जुलाई में मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। अगले सप्ताह प्रस्तावित विशेष बैठक भी मानसून सत्र का हिस्सा होगी। ऐसे में यह साफ नहीं है कि उन्हें मतदान में हिस्सा लेने की अनुमति मिलेगी या नहीं।

दो सांसद फिलहाल जेल में हैं। इनमें कश्मीर के निर्दलीय सांसद शेख रशीद और पंजाब से 'वारिस पंजाब दे' के अमृतपाल सिंह शामिल हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा रुहुल्लाह ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद विपक्षी गठबंधन का हिस्सा रही नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास अब केवल एक सांसद बचा है।

सदन में कुछ ऐसे छोटे दलों और निर्दलीय सांसदों की भी मौजूदगी है, जो न तो NDA के साथ हैं और न ही INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। इनमें AAP के 3 सांसद, 3 निर्दलीय सांसद और ZPM, ASP तथा AIMIM के एक-एक सांसद शामिल हैं।

NDA के पास फिलहाल 320 सांसदों का समर्थन

/img/807/1795794241426

 ऐसे  350 तक पहुंच सकती है संख्या

अगर शरद पवार की NCP (SP) के सभी आठ सांसद सरकार के पक्ष में आ जाते हैं, तो समर्थन का आंकड़ा 320 से बढ़कर 328 हो सकता है। पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने संकेत दिया है कि राज्यों में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का आश्वासन मिलने पर उनकी पार्टी विधेयक का समर्थन कर सकती है।

इसके बाद यदि DMK के 22 सांसद भी सरकार के पक्ष में मतदान करते हैं, तो कुल संख्या 350 तक पहुंच जाएगी। हालांकि, यह संख्या दो-तिहाई बहुमत के 360 के आंकड़े से अभी भी 10 कम होगी।

Jitendra Shrivastava
By Jitendra Shrivastava

शांत स्वभाव और सौम्य व्यक्तित्व के साथ खबरों की गहरी समझ। यही पहचान है जितेंद्र श्रीवास्तव की। पिछले...

Latest Posts