People's Update
Thursday, April 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    हाइवे पर प्राइवेट लोग वसूल रहे पैसा, विरोध पर ड्राइवरों को धमकी
    व्यापार जगत

    भारत पर ट्रंप के नए प्रतिबंधों का असर :रिफाइनरी कंपनियों ने रोका रूसी तेल का ऑर्डर, अमेरिका बना नया सप्लायर

    Publish Date: 28 Oct 2025, 4:37 PM (IST)Updated On: 29 Oct 2025, 1:39 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। अमेरिकी दबाव के बीच भारत धीरे-धीरे रूस से कच्चे तेल की खरीदारी को कम कर रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पश्चिमी देशों द्वारा रूसी तेल पर बैन का असर अब भारतीय रिफाइनरियों पर भी दिखने लगा है। रूसी तेल की खरीद के लिए भारतीय रिफाइनरियों ने कोई नया ऑर्डर नहीं दिया गया है। ऐसे में वे सरकार और तेल सप्लायर्स की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रही हैं। पिछले कुछ सालों में भारत ने रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदकर अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा पूरा किया था, लेकिन अब इस नीति पर फिलहाल विराम लग गया है।

      अमेरिकी तेल पर बढ़ा भरोसा

      रूस से तेल आयात में कमी के बीच भारत ने अब अमेरिका से कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी है। ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2025 में अमेरिका से आयात 2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। भारत के कई बड़े रिफाइनरी हब जैसे रिफाइनर इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने अमेरिका से सप्लाई बढ़ाने के लिए नई डील्स की हैं।

      कुछ रिफाइनरियां अपनी कच्चे तेल की जरूरतें पूरी करने के लिए खुले बाजार (स्पॉट मार्केट) का रुख कर रही हैं। सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल ने तेल खरीदने के लिए एक टेंडर जारी किया है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खुले बाजार से तेल की खरीद बढ़ा दी है।

      रूस से आयात घटकर 35-40 फीसदी तक आया

      27 अक्टूबर 2025 तक भारत अमेरिका से प्रतिदिन 5.4 लाख बैरल कच्चा तेल आयात कर रहा है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। एक बैरल में लगभग 159 लीटर तेल होता है। हालांकि, भारत के कुल तेल आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी अभी भी 5 से 7 प्रतिशत के बीच है। पहले भारत के लिए कच्चे तेल का सबसे बड़ा स्रोत रूस था, जो कुल आयात का 35 से 40 प्रतिशत हिस्सा आपूर्ति करता था। लेकिन हाल के महीनों में अमेरिकी तेल की खरीद में तेजी आने से रूस की हिस्सेदारी में गिरावट आई है।

      अक्टूबर के अंत तक भारत का अमेरिकी आयात 5.75 लाख बैरल प्रतिदिन तक पहुंच सकता है, जबकि नवंबर में यह घटकर 4 से 4.5 लाख बैरल रहने की संभावना है। पहले भारत अमेरिका से औसतन 3 लाख बैरल ही मंगाता था। इसके बावजूद, रूस अब भी भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बना हुआ है, जबकि इराक दूसरे और सऊदी अरब तीसरे स्थान पर हैं।

      रूसी तेल क्यों था सस्ता सौदा

      रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की वजह से रूस ने भारत को भारी छूट के साथ तेल बेचा, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ी राहत मिली। भारत को इससे न सिर्फ सस्ता तेल मिला बल्कि रुपए में भुगतान जैसी सुविधाओं ने भी आर्थिक संतुलन बनाए रखा। अब, ट्रंप प्रशासन की सख्ती के बाद इस ‘सस्ते सौदे’ पर खतरा मंडरा रहा है।

      ट्रंप की नीति और भारत की मुश्किलें

      ट्रंप प्रशासन ने यह साफ किया है कि, रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ कड़े आर्थिक कदम उठाए जाएंगे। अमेरिका का कहना है कि, रूस की तेल बिक्री से युद्ध को आर्थिक मदद मिल रही है। भारत, जो रूस और अमेरिका दोनों के साथ मजबूत व्यापारिक संबंध रखता है, अब संतुलन साधने की कोशिश में है। भारत की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि, हम हर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध का पालन करते हुए अपनी ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे।

      आर्थिक असर और पेट्रोलियम बाजार पर प्रभाव

      रूस से आयात घटने का सीधा असर तेल की कीमतों पर पड़ सकता है। अगर भारत ने लंबे समय तक रूसी तेल से दूरी बनाए रखी, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। भारत रोजाना करीब 60 लाख डॉलर तक का फायदा सस्ते रूसी तेल से उठा रहा था, ऐसे में नुकसान की संभावना भी उतनी ही बड़ी है।

      आगे की रणनीति क्या होगी?

      भारत अब अपनी ऊर्जा आपूर्ति के लिए अमेरिका, इराक, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों की ओर रुख कर रहा है। साथ ही, सरकार नवीकरणीय ऊर्जा और घरेलू तेल उत्पादन को बढ़ाने पर भी जोर दे रही है ताकि विदेशी निर्भरता घटाई जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि, आने वाले महीनों में भारत को ऊर्जा नीति में बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      India Energy Market

      US Oil Supplier

      Oil Imports

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      हाइवे पर प्राइवेट लोग वसूल रहे पैसा, विरोध पर ड्राइवरों को धमकी

      ग्वालियर RTO पर अवैध वसूली का आरोप:हाइवे पर प्राइवेट लोग वसूल रहे पैसा, विरोध पर ड्राइवरों को धमकी

      उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने 22 सौ करोड़ का प्लान, 3062 हेक्टेयर का मेला क्षेत्र होगा

      MP News :उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने 22 सौ करोड़ का प्लान, 3062 हेक्टेयर का मेला क्षेत्र होगा

      मप्र ने तीन माह में खो दिए 20 बाघ, देश में 46 की मौत

      टाइगर स्टेट पर संकट :मप्र ने तीन माह में खो दिए 20 बाघ, देश में 46 की मौत

      तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर

      US- Iran War :तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर

      CBSE और MP Board के रिजल्ट घोषित, अब जल्द आ सकता है CISCE ICSE-ISC Result 2026

      UPCOMING RESULT:CBSE और MP Board के रिजल्ट घोषित, अब जल्द आ सकता है CISCE ICSE-ISC Result 2026

      दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी

      न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला :दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी

      फेल छात्रों को मिला दूसरा मौका, जारी हुआ सेकेंड एग्जाम का शेड्यूल

      MP Board Result 2026:फेल छात्रों को मिला दूसरा मौका, जारी हुआ सेकेंड एग्जाम का शेड्यूल

      भोपाल की नंदिका ने 99.6% और विशेष ने 92.6% अंक पाकर बढ़ाया परिवार का मान

      मेहनत रंग लाई :भोपाल की नंदिका ने 99.6% और विशेष ने 92.6% अंक पाकर बढ़ाया परिवार का मान

      हिंदू पक्ष ने कहा- राम मंदिर केस की तरह पेश किए गए दस्तावेजों को अहम माना जाए

      Bhojshala Case :हिंदू पक्ष ने कहा- राम मंदिर केस की तरह पेश किए गए दस्तावेजों को अहम माना जाए

      दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा

      स्पेशल कोर्ट का फैसला : दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....