PlayBreaking News

जम्मू-कश्मीर :उधमपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश के कई आतंकी घिरे

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार शाम जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सोआन गांव और मजालता तहसील क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी की। सेना, एसओजी और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन तेज कर दिया है।
Follow on Google News
उधमपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश के कई आतंकी घिरे
उधमपुर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार शाम आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ मजालता तहसील क्षेत्र में चल रही है। सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े आतंकियों को घेर लिया है।

    आईजीपी जम्मू के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सेना, एसओजी और सीआरपीएफ के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान उधमपुर के सोआन गांव में आतंकियों से सुरक्षाबलों का आमना-सामना हो गया।

    Twitter Post

    तलाशी के दौरान आतंकियों ने की फायरिंग

    सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम मजालता तहसील के सौन–मारथा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान जंगल और रिहायशी इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

    रुक-रुक कर गोलीबारी जारी

    सूत्रों के मुताबिक, इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। हालात को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है। आतंकियों के भागने की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए सभी संभावित रास्तों को सील कर दिया गया है।

    इलाके में कड़ी घेराबंदी, ऑपरेशन जारी

    सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts