PlayBreaking News

CG NEWS: दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

धमतरी के भखारा थाना क्षेत्र में फिर दोहराया हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा,धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब यादराम साहू नामक युवक करीब 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक का कहना था कि वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहना चाहता है और इसी मांग को लेकर उसने यह कदम उठाया।
Follow on Google News
दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

PREM KUMAR RAIPUR। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया। दो पत्नियों को एक साथ रखने की जिद में एक युवक करीब 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। लगभग ढाई घंटे तक चले इस घटनाक्रम से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: CG TET 2026: TET परीक्षा में देरी से 85 हजार शिक्षकों का भविष्य अधर में, प्रमोशन पर संकट

पारिवारिक विवाद बना हाई वोल्टेज ड्रामा

धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब यादराम साहू नामक युवक करीब 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक का कहना था कि वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहना चाहता है और इसी मांग को लेकर उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

ढाई घंटे तक टावर पर बैठा रहा युवक

युवक करीब ढाई घंटे तक टावर पर बैठा रहा। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस और ग्रामीण लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। काफी प्रयासों के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया, जिससे प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश तेज: छत्तीसगढ़ में निर्माण स्थलों पर पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान

पहले भी कर चुका है ऐसा प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार यादराम साहू पहले भी 23 मई को इसी हाई टेंशन टावर पर चढ़ चुका है। उस समय भी उसने दोनों पत्नियों को साथ रखने की मांग को लेकर यही तरीका अपनाया था। बावजूद इसके पारिवारिक विवाद का समाधान नहीं निकल सका और उसने एक बार फिर वही कदम दोहरा दिया।

पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 

भखारा थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: महानदी जल विवाद निर्णायक मोड़ पर: 11 जुलाई तक समझौता करें, नहीं तो शुरू होगी नियमित सुनवाई।

ग्रामीणों में दहशत, बड़ी घटना टली

हाई टेंशन बिजली टावर पर युवक के चढ़ने से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया था। यदि जरा सी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस की सतर्कता और ग्रामीणों के सहयोग से युवक की जान बच गई और संभावित दुर्घटना टल गई।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts