PlayBreaking News

CG NEWS:बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश तेज: छत्तीसगढ़ में निर्माण स्थलों पर पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान

बीजापुर में बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद अलर्ट, रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में संदिग्धों की जांच शुरू बीजापुर जिले में लगभग पखवाड़े पहले बांग्लादेशी नागरिक कमाल शेख की गिरफ्तारी के बाद राज्य की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि अन्य राज्यों में चल रही कार्रवाई के बाद कुछ अवैध घुसपैठिए छत्तीसगढ़ में शरण लेने की कोशिश कर सकते हैं।
Follow on Google News
बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश तेज: छत्तीसगढ़ में निर्माण स्थलों पर पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान

RAIPUR/ BIJAPUR NEWS। बीजापुर में एक बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। संभावित अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बस्तर सहित कई जिलों में निर्माण स्थलों, फैक्ट्रियों और श्रमिक बस्तियों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच कर रही है और ठेकेदारों से कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड मांगा गया है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: महानदी जल विवाद निर्णायक मोड़ पर: 11 जुलाई तक समझौता करें, नहीं तो शुरू होगी नियमित सुनवाई।

बीजापुर गिरफ्तारी के बाद बढ़ी चौकसी

बीजापुर जिले में लगभग पखवाड़े पहले बांग्लादेशी नागरिक कमाल शेख की गिरफ्तारी के बाद राज्य की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि अन्य राज्यों में चल रही कार्रवाई के बाद कुछ अवैध घुसपैठिए छत्तीसगढ़ में शरण लेने की कोशिश कर सकते हैं। इसी इनपुट के आधार पर कई जिलों में सत्यापन अभियान शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: हेलमेट पहन स्कूटी से निकले डिप्टी CM अरुण साव, अफसरों में मचा हड़कंप

निर्माण स्थलों पर विशेष जांच अभियान

पुलिस और खुफिया एजेंसियां निर्माण कंपनियों, ठेकेदारों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों का रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों के पहचान पत्र, निवास संबंधी दस्तावेज और अन्य अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की समय रहते पहचान की जा सके।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

रायपुर में दो वर्ष पहले तीन बांग्लादेशी भाइयों को फर्जी पहचान पत्रों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वे वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं, पूर्व के अभियानों में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 30 से अधिक अवैध घुसपैठियों को पकड़ा जा चुका है। संबंधित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें उनके देश भेजने की कार्रवाई भी जारी है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर की SBL Energy पर अमेरिकी प्रतिबंध, सूडान को विस्फोटक सप्लाई के आरोप से मचा हड़कंप

सुरक्षा एजेंसियों की नजर हर संदिग्ध गतिविधि पर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाना नहीं, बल्कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना है। सत्यापन अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जा सकता है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts