PlayBreaking News

अरबपति के मोजे में छेद!सोशल मीडिया ने विटालिक बुटेरिन का उड़ाया मजाक

अरबों की दौलत होने के बावजूद क्रिप्टोस्टार विटालिक बुटेरिन का फटा मोजा सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गया। ETH चियांग माई कॉन्फ्रेंस के दौरान ली गई इस साधारण तस्वीर ने इंटरनेट पर हंसी और मजेदार कमेंट्स का तूफ़ान मचा दिया।
Follow on Google News
सोशल मीडिया ने विटालिक बुटेरिन का उड़ाया मजाक
credit:- social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आज के डिजिटल जमाने में कोई भी बात छुपी नहीं रह सकती। कभी-कभी बड़ी खबरों या नई टेक्नोलॉजी की बजाय छोटी-सी चीजें ही सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन जाती हैं। हाल ही में ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें एथेरियम के संस्थापक विटालिक ब्यूटिरिन के मोजे में दिखा एक छोटा सा छेद इंटरनेट पर वायरल हो गया।

    ETH चियांग माई सम्मेलन में हुआ वायरल

    यह तस्वीर उत्तरी थाईलैंड के चियांग माई में आयोजित ETH Chiang Mai Conference के दौरान ली गई थी। यह सम्मेलन 28 जनवरी से 3 फरवरी तक चला। विटालिक इस कार्यक्रम में बेहद साधारण कपड़ों में दिखाई दिए। लेकिन लोगों की नजर उनके फटे हुए मोजे पर गई। जैसे ही तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।

    विटालिक ब्यूटिरिन कौन हैं?

    विटालिक ब्यूटिरिन कोई आम नाम नहीं है। उन्होंने 2013 में एथेरियम शुरू किया, जो आज दुनिया के सबसे बड़े और लोकप्रिय ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म्स में से एक है। एथेरियम किसी एक व्यक्ति या संस्था के नियंत्रण में नहीं है। इसका कोई CEO या मालिक नहीं है। विटालिक के साथ कई सह-संस्थापक जुड़े, जैसे गैविन वुड, जोसेफ लुबिन, जेफरी विल्के, मिहाई एलिसी, एंथनी डी लोरियो, अमीर चेट्रिट और चार्ल्स होस्किंसन।

    अरबपति बनने का सफर

    विटालिक का जन्म 1994 में रूस में हुआ, बाद में उनका परिवार कनाडा चला गया। एथेरियम शुरू करने से पहले वह Bitcoin Magazine के लिए लेख लिखा करते थे। विटालिक ने 2021 में दुनिया के सबसे कम उम्र के क्रिप्टो अरबपति बनने का रिकॉर्ड बनाया। Forbes मैगजीन में उनका नाम भी छपा। 2025 में उनकी कुल संपत्ति लगभग 760 मिलियन है। इसके बावजूद उनकी लाइफस्टाइल बेहद साधारण है। वह भारी कारों या महंगे कपड़ों में नहीं रहते।

    यह घटना दिखाती है कि आज सोशल मीडिया पर लोग किसी इंसान की बड़ी उपलब्धियों को छोड़कर छोटी-सी बातों पर ध्यान दे सकते हैं। चाहे वह अरबों की कंपनी बनाने वाला हो या आम व्यक्ति, हर छोटी-सी गलती वायरल और चर्चा का विषय बन जाती है।फटे मोजे वाली यह तस्वीर सिर्फ एक साधारण घटना थी, लेकिन इंटरनेट पर यह मजाक और चर्चा का कारण बन गई। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts