Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

संघ प्रमुख मोहन भागवत का जबलपुर में कल से 3 दिनी दौरा, कॉलेज के स्वयंसेवकों से करेंगे बात, विभाग टोली के साथ होगी बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 24 से 26 अक्टूबर तक तीन दिवसीय जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे महानगर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, महाकौशल प्रांत के महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के शिविर में शामिल होंगे और प्रांत की कार्यकारिणी व विभाग टोली के साथ बैठक करेंगे। प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी।
 संघ प्रमुख मोहन भागवत का जबलपुर में कल से 3 दिनी दौरा, कॉलेज के स्वयंसेवकों से करेंगे बात, विभाग टोली के साथ होगी बैठक
फाइल फोटो

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार से तीन दिवसीय जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक होने वाले इस प्रवास के दौरान वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और स्वयंसेवकों व दायित्ववान कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका मार्गदर्शन करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। केशव कुटी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

पहले दिन मुख्य शिक्षक और दायित्ववान कार्यकर्ताओं से संवाद

प्रवास के प्रथम दिन शनिवार को डॉ. भागवत जबलपुर महानगर में निवासरत मुख्य शिक्षक एवं उनसे ऊपर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: जनसंख्या नियंत्रण और यूसीसी के लिए जरूरी जनता का सहयोग, सामाजिक एकता पर दिया जोर

महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के शिविर में होंगे शामिल

25 अक्टूबर को संघ प्रमुख महाकौशल प्रांत के महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के शिविर में सहभागी होंगे। इस दौरान युवा स्वयंसेवकों से संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन देंगे। प्रवास के अंतिम दिन 26 अक्टूबर को डॉ. भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महाकौशल प्रांत की कार्यकारिणी एवं विभाग टोली के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में संघ के संगठनात्मक कार्यों, गतिविधियों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें: 'भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश'... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts