Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दूल्हा 75 का, दुल्हन 30 की! सगाई के बाद शादी पर दोनों के जवाब अलग-अलग

75 साल के राम सगर और 30 साल की ब्लॉगर रीना की सगाई चर्चा में है। दोनों शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन शादी की तारीख को लेकर उनके जवाब अलग-अलग हैं। रीना ने नवरात्र के बाद तारीख तय होने की बात कही, जबकि राम सगर ने दो से तीन महीने का समय बताया है।
दूल्हा 75 का, दुल्हन 30 की! सगाई के बाद शादी पर दोनों के जवाब अलग-अलग

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। यहां करीब 30 साल की ब्लॉगर रीना और 75 साल के राम सगर ने शादी करने का फैसला किया है। दोनों की सगाई भी हो चुकी है। लेकिन अब चर्चा उनकी उम्र के अंतर से ज्यादा शादी की तारीख को लेकर हो रही है। करीब 45 साल के उम्र के फासले वाली इस जोड़ी की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रीना का कहना है कि उन्हें उम्र के अंतर से कोई परेशानी नहीं है। वहीं, राम सगर भी शादी करने के फैसले पर कायम हैं। हालांकि, शादी कब होगी, इस सवाल पर दोनों के जवाब अलग-अलग हैं।

एक साल पहले हुई थी मुलाकात

रीना के मुताबिक, उनकी मुलाकात राम सगर से करीब एक साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं। रीना सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती हैं और इसी दौरान दोनों का परिचय हुआ था। रीना का कहना है कि वह इस रिश्ते से खुश हैं और अपनी मर्जी से शादी करने का फैसला लिया है। जब उनसे पूछा गया कि राम सगर की उम्र उनसे काफी ज्यादा है, तो क्या इससे उन्हें कोई परेशानी होती है, उन्होंने साफ कहा कि उन्हें उम्र के अंतर से कोई फर्क नहीं पड़ता।

सगाई हो चुकी, अब शादी का इंतजार

रीना और राम सगर की सगाई करीब एक सप्ताह पहले होने की बात सामने आई है। सगाई के बाद से ही लोग दोनों से शादी की तारीख को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। जब रीना से पूछा गया कि शादी कब होगी, तो उन्होंने बताया कि अभी तारीख तय नहीं हुई है। उनके मुताबिक, नवरात्र के बाद शादी की तारीख तय की जाएगी। यानी सगाई की रस्म पूरी हो चुकी है, लेकिन विवाह की तारीख का ऐलान अभी बाकी है।

Khabar Zara Hatke

75 साल के राम सगर ने क्या कहा?

राम सगर से भी उनकी शादी को लेकर सवाल किए गए। उनसे पूछा गया कि 75 साल की उम्र में वह शादी करने जा रहे हैं और उनकी होने वाली पत्नी उनसे काफी छोटी हैं, तो क्या उन्हें इस रिश्ते को लेकर कोई परेशानी है? राम सगर ने बताया कि रीना की उम्र करीब 30 साल है और वह इस शादी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर रीना शादी के लिए तैयार नहीं होतीं, तो वह भी शादी नहीं करते।

शादी में लगेंगे 2 से 3 महीने?

शादी की तारीख को लेकर राम सगर का जवाब रीना से कुछ अलग रहा। उन्होंने बताया कि शादी होने में करीब दो से तीन महीने का समय लग सकता है। हालांकि, उन्होंने भी कोई निश्चित तारीख नहीं बताई। यहीं से इस कहानी में दिलचस्प मोड़ आ गया है। एक तरफ रीना नवरात्र के बाद शादी की तारीख तय होने की बात कह रही हैं, तो दूसरी तरफ राम सगर ने शादी के लिए दो से तीन महीने का समय बताया है। फिलहाल, दोनों की शादी की निश्चित तारीख सामने नहीं आई है। सगाई के बाद अब लोगों की नजर इस बात पर है कि यह जोड़ी कब विवाह के बंधन में बंधेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts