Bhopal Power Cut: भोपाल के 35 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती, 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई
भोपाल के करीब 35 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी के मेंटेनेंस के कारण रचना नगर, गौतम नगर, ललिता नगर, पुष्पा नगर, आनंद नगर और बैरागढ़ समेत कई क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। जानें अपने इलाके में बिजली बंद रहने का समय।

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस किए जाने के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। कटौती का समय सुबह 10 बजे से शुरू होगा। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
- रचना नगर
- गौतम नगर
- बैंक कॉलोनी और आसपास के इलाके
सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
- फाइन एवेन्यू फेस-2 और फेस-3
- ऑनेक्स पैलेस
- आम्र स्टेट
- ललिता नगर
- अंकित परिसर और आसपास के इलाके
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
- पुष्पा नगर
- 80 फीट रोड
- ग्राम गद्दा रोड
- कम्मू का बाग
- महामाई का बाग
- इंद्रलोक
- ऋषिकल्प
- प्रकाश नगर
- भेल नगर
- बसंतकुंज
- भारत आजाद नगर
- छत्तीसगढ़ कॉलोनी
- वर्धमान नगर
- राज सम्राट फेस-3 और आसपास के इलाके
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
- आनंद नगर
- शंकर गार्डन
- राजीव गांधी कॉलोनी
- गुप्ता कॉलोनी
- रत्नागिरी तिराहा और आसपास के इलाके
सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक
- लक्ष्मण नगर
- ओल्ड डेयरी फार्म
- शारदा नगर
- बैरागढ़ का एफ वार्ड
- वन ट्री हिल्स
- बैरागढ़
- मीरपुर और आसपास के इलाके
बिजली कटौती से पहले निपटा लें जरूरी काम
मेंटेनेंस के चलते तय समय के दौरान बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में घरों और दुकानों में बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें। मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी उपकरण चार्ज कर लें, ताकि कटौती के दौरान परेशानी न हो।




















