CG News : सूरजपुर में 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया क्लर्क, मुआवजा देने के लिए मांगी थी घूस

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जरही के उप तहसील कार्यालय में 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है। उसने मुआवजा दिलवाने के लिए 40 हजार की रिश्वत मांगी थी।
Follow on Google News
सूरजपुर में 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया क्लर्क, मुआवजा देने के लिए मांगी थी घूस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सूरजपुर। नगर पंचायत जरही के उप तहसील कार्यालय में मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने एक क्लर्क को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। क्लर्क के पद पर कार्यरत लोखन राम पर आरोप है कि उसने मुआवजे की राशि दिलाने के एवज में 40 हजार रुपए की मांग की थी। 

    मिलना था 80 हजार रुपए मुआवजा

    पीड़ित रमेश राजवाड़े, निवासी कोटिया ने बताया कि कुल मुआवजा राशि 80 हजार रुपए निर्धारित थी, जिसमें से क्लर्क लोखन राम ने पहले ही 15 हजार रुपए ले लिए थे, जबकि शेष 25 हजार रुपए की मांग लगातार की जा रही थी। पीड़ित ने रिश्वत से परेशान होकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मंगलवार को पूर्व नियोजित योजना के तहत पीड़ित को 25 हजार रुपए देकर उप तहसील कार्यालय भेजा गया।

    हाथ धुलवाने पर हुई पुष्टि

    पीड़ित रमेश राजवाड़े तय की गई राशि 25 हजार रुपए लेकर उप तहसील पहुंचा। जैसे ही उप तहसील परिसर में राशि का लेन-देन हुआ, ब्यूरो की टीम ने तत्काल दबिश दी। टीम को देखकर क्लर्क भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन दौड़कर पकड़ लिया गया। हाथ धुलवाने पर रिश्वत लेने की पुष्टि हुई, जिसके बाद औपचारिक गिरफ्तारी की गई। कार्रवाई के बाद कुछ लोग इसे आपसी द्वेष का परिणाम भी बता रहे हैं। दबे स्वर में चर्चा है कि कहीं निर्दोष क्लर्क को फंसाकर उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को बैठाने की साजिश तो नहीं रची गई। हालांकि, रंगे हाथ गिरफ्तारी के बाद अब निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच जारी

     बताया जा रहा है कि पांच सदस्यीय दल ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी बाबू को आगे की वैधानिक प्रक्रिया के लिए अपने साथ ले जाया गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या जांच निष्पक्ष होगी या मामला कागजों में दबकर रह जाएगा।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts