शादी का जाल, दुष्कर्म का खेल और धर्मांतरण का दबाव- हिंदू नाम रखकर रची दोस्ती

Follow on Google News
शादी का जाल, दुष्कर्म का खेल और धर्मांतरण का दबाव- हिंदू नाम रखकर रची दोस्ती
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जबरन धर्मांतरण के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले हिंदू नाम बताकर महिला से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता को उसकी असली पहचान का पता चला और उसने धर्म परिवर्तन से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने धमकी, मारपीट और हिंसा का रास्ता अपना लिया। पुलिस ने 33 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर यश चौहान उर्फ मोहम्मद जीशान, निवासी धीरज नगर, के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और धर्मांतरण से जुड़ी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई सुशील पटेल के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है।

    परिवार ने शादी से किया इंकार - 

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में वह पाटनीपुरा क्षेत्र स्थित एक कॉस्मेटिक्स दुकान पर काम के सिलसिले में आती-जाती थी। इसी दौरान सिटी वैन चालक आरोपी से उसकी पहचान हुई। उसने अपना नाम यश चौहान बताया और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाईं। कुछ समय बाद आरोपी ने शादी का वादा कर मूसाखेड़ी स्थित अपने कमरे पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ महीनों बाद महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी का भरोसा दिया और उसे कन्नोद ले गया, जहां उसकी मुलाकात आरोपी के परिवार से कराई गई। वहीं पीड़िता को पता चला कि आरोपी का असली नाम मोहम्मद जीशान है और वह मुस्लिम है। इसके बाद परिवार ने शादी से इनकार कर दिया।

    गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने ई धमकी - 

    पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि उसने उसकी शर्तें नहीं मानीं तो वह उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मरवा देगा। अप्रैल 2021 में महिला ने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी ने साफ कह दिया कि वह बच्चे को तभी अपनाएगा, जब महिला धर्म परिवर्तन करेगी। महिला के इनकार के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और वह आरोपी से अलग रहने लगी। इसके बावजूद आरोपी का महिला के कमरे पर आना-जाना जारी रहा। 19 जनवरी को वह आखिरी बार महिला के पास पहुंचा, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और एक बार फिर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। इंकार करने पर आरोपी ने बेरहमी से मारपीट की और महिला का सिर दीवार से पटक दिया। गंभीर हालत में वह महिला को उसकी बहन के घर छोड़कर फरार हो गया।

    महिला की बहन ने उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब दस दिनों तक उसका इलाज चला। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद हिंदू संगठनों की मदद से मामला पुलिस तक पहुंचा, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts