People's Update
Sunday, March 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    वेस्ट एशिया पर मीटिंग के लिए PM आवास पहुंचे गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री
    पश्चिम बंगाल के भवानीपुर से आज से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी ममता बनर्जी
    'ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स' में पहले नंबर पर पाकिस्तान, 2013 के बाद सबसे ज्यादा मौतें
    CM योगी ने जेवर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, 28 मार्च को उद्घाटन करेंगे PM मोदी
    होर्मुज आइलैंड के पास F-15 फाइटर जेट को मार गिराने का ईरान का दावा
    गाजियाबाद में लड़की समेत 3 लोग गिरफ्तार, ISI के सबसे बड़े मॉड्यूल का खुलासा
    होर्मुज के पास उतारी परमाणु पनडुब्बी, क्रूज मिसाइलों से लैस
    कतर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे की पुष्टि, 6 लोगों की मौत,एक लापता
    ईरानी हमलों में इजरायल के अरद और डिमोना में कम से कम 180 घायल
    ईरान युद्ध के दौरान 145 मिसाइल और 246 ड्रोन रोके गए
    PM मोदी शाम को करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार अलर्ट
    अनाया बांगर ने जेंडर अफर्मिंग सर्जरी के बाद पापा संजय बांगर के साथ शेयर की फोटो
    पश्चिम बंगाल में SIR की सप्लीमेंट्री लिस्ट कल शाम जारी होगी
    कतर में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, छह लोगों की गई जान
    महिलाओं के लिए बड़ा वादा, अखिलेश यादव बोले- हर साल देंगे 40 हजार रुपये
    वेस्ट एशिया हालात के बीच केंद्र सतर्क, PM मोदी शाम को करेंगे हाई लेवल मीटिंग
    रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से रेप
    CJI बोले- AI ज्यूडीशियरी को मजबूत करने में मदद करे
    मथुरा में साधु की मौत पर हंगामा, पथराव
    तमिलनाडु में गठबंधन टूटा, वेलमुरुगन ने DMK से नाता तोड़ा
    बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद मध्य इजरायल में धमाका, कोई हताहत नहीं
    ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलें दागीं: IDF
    World Water Day: 'हम हर एक बूंद पानी को बचाने का संकल्प दोहराएं', पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
    Sikkim Earthquake: भूकंप के झटके से हिला सिक्किम! रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
    केरल: डॉ. वंदना दास हत्याकांड में दोषी शिक्षक को उम्रकैद, सर्जिकल कैंची से 27 वार कर ली थी जान
    ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ में इजरायल में सैकड़ों मारे गए, कई घायल: IRGC का दावा
    रियाद पर दागी गई 3 मिसाइल, 1 इंटरसेप्ट, 2 सुनसान इलाके में गिरीं
    LPG कार्गो शिप ‘पिक्सिस पायनियर’ टेक्सास से न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंचा
    यूएई तट के पास कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया गया: UK
    अफग़ानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप
    परमाणु-शक्ति से लैस रॉयल नेवी की पनडुब्बी HMS Anson अरब सागर में पहुंची: ब्रिटिश मीडिया
    इजरायल: राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ईरानी मिसाइल हमले वाली जगह पहुंचे
    अंतर्राष्ट्रीय
    अमेरिका

    ट्रंप के हटने का करेंगे इंतजार...ट्रेड डील पर अमेरिकी विदेश मंत्री से बोले थे NSA अजीत डोभाल

    भारत और अमेरिका के बीच 2026 की ट्रेड डील पर सहमति बन गई है। अजीत डोभाल की रणनीति और मोदी सरकार के कड़े रुख ने ट्रंप प्रशासन के दबाव को नाकाम किया। डील में टैरिफ घटे, लेकिन भारत ने कृषि और डेयरी सेक्टर को 'रेड लाइन' बनाए रखा। दोनों देशों के रिश्ते अब मजबूत होते दिख रहे हैं।
    Publish Date: 5 Feb 2026, 10:30 AM (IST)Updated On: 6 Feb 2026, 5:46 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली/वॉशिंगटन डीसी। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से लंबित ट्रेड डील आखिरकार 2026 में सहमति पर पहुंच गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी इसे अमेरिकी किसानों और उद्योगों के लिए बड़ी जीत के रूप में पेश कर रहे हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ट्रंप प्रशासन के दबाव नहीं आया। रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया कि, भारत ने ट्रंप प्रशासन के आक्रामक रवैए और सार्वजनिक बयानबाजी के बावजूद अपनी रणनीति कड़ी बनाेै रखी। इसके साथ ही ट्रेड डील न होने की सूरत में ट्रंप के कार्यकाल खत्म होने का इंतजार करने की बात कही थी।

      NSA अजीत डोभाल की कड़ी रणनीति

      रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2025 की शुरुआत में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से व्यक्तिगत बैठक की। इस बैठक में डोभाल ने साफ कहा कि, भारत किसी भी तरह की 'बुलिंग' स्वीकार नहीं करेगा और अगर ट्रंप प्रशासन सख्त रुख अपनाता है, तो भारत 2029 तक भी ट्रेड डील के लिए इंतजार कर सकता है।

      डोभाल ने यह भी कहा कि, ट्रंप और उनके सहयोगी सार्वजनिक रूप से भारत की आलोचना बंद करें। उनका यह कदम दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारने और बातचीत को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल थी।

      क्यों बिगड़े रिश्ते

      भारत और अमेरिका के रिश्ते मई 2025 में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान तनावपूर्ण हो गए। ट्रंप ने दावा किया कि, उन्होंने सीजफायर के लिए मध्यस्थता की, जिसे भारत ने खारिज कर दिया। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमले किए और भारत पर रूस से तेल खरीदने के कारण यूक्रेन युद्ध में मदद का आरोप लगाया।

      इस समय अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगातार उच्च टैरिफ लगाया। अप्रैल 2025 में 10% बेसलाइन टैरिफ शुरू हुआ, जो जुलाई तक 25% तक बढ़ गया। अगस्त 2025 में रूस से तेल खरीद के कारण अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाया गया, जिससे कुल टैरिफ 50% तक पहुंच गया। इन टैरिफों और बयानबाजी ने दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ा दिया।

      रिश्ते सुधारने की कोशिशें

      ट्रंप प्रशासन के कठोर रवैए के बीच भारत ने सितंबर 2025 में रिश्ते सुधारने के लिए कई कदम उठाए। पीएम मोदी ने चीन दौरे के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इसके कुछ ही दिनों बाद अजीत डोभाल को अमेरिका भेजा गया, जहां उन्होंने ट्रंप प्रशासन के साथ ट्रेड डील और रिश्तों को सुधारने पर बातचीत की।

      डोभाल की बातचीत के कुछ ही दिनों बाद ट्रंप ने नरम लहजा अपनाया और पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर फोन कर बधाई दी। इसके बाद साल के अंत तक दोनों नेताओं के बीच कई फोन कॉल हुईं। इसी दौरान व्यापार समझौते की दिशा में भी बातचीत बढ़ी।

      टैरिफ में कटौती और डील का विवरण

      2 फरवरी 2026 को ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर घोषणा करते हुए बताया कि, भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल हो गई। इसके तहत-

      • अमेरिकी सरकार ने भारतीय सामान पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18% किया।
      • रूस से तेल खरीद पर लगाया गया 25% अतिरिक्त टैरिफ हटा दिया गया।
      • ट्रंप के अनुसार भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा और अमेरिकी सामान पर कर पूरी तरह से खत्म करेगा।

      भारत ने इस डील में अपने कृषि और डेयरी सेक्टर को 'रेड लाइन' बनाए रखा। केंद्र सरकार ने डील की पुष्टि करते हुए कहा कि बातचीत को अंतिम रूप दे दिया गया है, लेकिन लिखित समझौते का विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

      भारत-अमेरिका टैरिफ टाइमलाइन

      2 अप्रैल 2025: अमेरिका ने भारतीय सामान पर 10% बेसलाइन टैरिफ लागू किया।

      5 अप्रैल 2025: ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ बढ़ाकर 26% कर दिया।

      9 अप्रैल 2025: अमेरिका ने 90 दिनों के लिए टैरिफ अस्थायी रूप से हटाने की घोषणा की।

      10 जुलाई 2025: भारत ने WTO में लगभग ₹32,000 करोड़ की जवाबी ड्यूटी प्रस्तावित की।

      31 जुलाई 2025: अमेरिका ने भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया।

      1 अगस्त 2025: भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ प्रभाव में आया।

      6 अगस्त 2025: रूस से तेल खरीद के कारण भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाया गया।

      27 अगस्त 2025: कुल टैरिफ बढ़कर 50% हो गया (25% रेसिप्रोकल + 25% अतिरिक्त)।

      2 फरवरी 2026: अमेरिका ने भारतीय सामान पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18% कर दिया।

      भारत का रुख और रणनीतिक संतुलन

      रिपोर्ट बताती है कि, भारत अमेरिका के साथ अपने रिश्तों को लंबे समय के लिए मजबूत देखता है। चीन से मुकाबले और 2047 तक देश को विकसित बनाने के लिए अमेरिका की तकनीक, निवेश और सैन्य सहयोग अहम हैं। हालांकि, भारत पूरी तरह अमेरिका पर निर्भर नहीं है। इस कारण भारत ने रूस के साथ संबंध बनाए रखे हैं और यूरोप, ब्रिटेन तथा अन्य देशों के साथ भी आर्थिक और व्यापारिक रिश्ते मजबूत किए हैं।

      विशेषज्ञ मानते हैं कि, भारत और अमेरिका के बीच बड़े कारण आज भी मजबूत हैं। भारत के निर्यात का लगभग पांचवां हिस्सा अमेरिका जाता है और अमेरिकी कंपनियां भारत में अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं।

      अमेरिकी राजदूत के साथ बैठक

      नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की बैठक से भी रिश्तों में सुधार हुआ। रक्षा, व्यापार और खनिज जैसे मुद्दों पर खुली बातचीत ने पिछले छह महीनों की तल्खी को कम किया। डील के ऐलान के बाद अधिकारियों का कहना है कि, यह संकेत देता है कि मोदी सरकार ने समझौते में दबाव में नहीं आकर देश की सुरक्षा और हितों को प्राथमिकता दी।

      भारत-अमेरिका संबंध

      भारत-अमेरिका ट्रेड डील केवल आर्थिक समझौता नहीं है, बल्कि यह दोनों देशों के बीच राजनीतिक और रणनीतिक संतुलन का प्रतीक है। रिपोर्ट बताती है कि भारत ने किसी भी दबाव में नहीं झुककर कड़ा रुख अपनाया। डील में टैरिफ कटौती हुई, लेकिन भारत ने अपनी 'रेड लाइन' बनाए रखी।

      आने वाले समय में यह डील दोनों देशों के रिश्तों में स्थिरता लाने और भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। वहीं अमेरिका के लिए भी यह डील 2026 के मध्यावधि चुनाव में बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है।

      और भी खबरें: वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश, मोदी ने मान ली हार… India-US ट्रेड डील पर कांग्रेस का तंज

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      India-US Trade Deal

      NSA Ajit Doval

      Donald Trump

      Marco Rubio

      Modi Government

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण, पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

      रायपुर:अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण, पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

      काम भी अधूरा रह जाता है, 7 दिन करें यह चमत्कारी उपाय मन होगा शांत

      पढ़ाई में मन नही लगता!काम भी अधूरा रह जाता है, 7 दिन करें यह चमत्कारी उपाय मन होगा शांत

      ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार, कहा-'होर्मुज पर हमारा ही कंट्रोल'

      Israel US Iran War :ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार, कहा-'होर्मुज पर हमारा ही कंट्रोल'

      पालक की सब्जी नहीं बनाई तो कर दी गर्भवती पत्नी की हत्या

      MP News :पालक की सब्जी नहीं बनाई तो कर दी गर्भवती पत्नी की हत्या

      इन शर्तों के साथ कोर्ट से मिलेगी बेल

      मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह कल जेल से बाहर आएंगे :इन शर्तों के साथ कोर्ट से मिलेगी बेल

      दिल्ली कैपिटल्स में वापसी ने फैंस को किया भावुक

      पृथ्वी शॉ का धमाका IPL 2026 में!दिल्ली कैपिटल्स में वापसी ने फैंस को किया भावुक

      विधायक पिता पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा तो बेटे ने तोड़ लिया रिश्ता...कहा, मेरा अब उनसे कोई संबंध नहीं

      Rajya Sabha Elections :विधायक पिता पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा तो बेटे ने तोड़ लिया रिश्ता...कहा, मेरा अब उनसे कोई संबंध नहीं

      ईरान का एयर डिफेंस एक्टिव, होर्मुज के पास बड़ा सैन्य दावा

      दुश्मन का F-15 फाइटर जेट तबाह :ईरान का एयर डिफेंस एक्टिव, होर्मुज के पास बड़ा सैन्य दावा

      ब्रिटिश एयरवेज की घटना ने उठाए कई सवाल, फ्लाइट में मौत के बाद क्या होता है?

      13 घंटे तक विमान में पड़ा रहा महिला का शव :ब्रिटिश एयरवेज की घटना ने उठाए कई सवाल, फ्लाइट में मौत के बाद क्या होता है?

      सोहागपुर में पलकमति नदी पर दिखी ‘सील्ही’, पहली बार बड़ी संख्या में नजर आई व्हिस्लिंग डक

      नर्मदापुरम: सोहागपुर में पलकमति नदी पर दिखी ‘सील्ही’, पहली बार बड़ी संख्या में नजर आई व्हिस्लिंग डक

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....