Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:निजी अस्पताल सील होने के बाद कलेक्टर के तबादले पर उठे सवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

GPM कलेक्टर के अचानक तबादले को लेकर चर्चाओं का दौर, मंत्री बोले- यह पूरी तरह प्रशासनिक फैसला, विवाद और दबाव की बात बेबुनियाद। GPM जिले के कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के स्थानांतरण के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। चर्चा यह रही कि निजी अस्पताल को सील करने की कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य मंत्री और कलेक्टर के बीच कथित मतभेद हुए थे, जिसके चलते तबादला किया गया।
Follow on Google News
निजी अस्पताल सील होने के बाद कलेक्टर के तबादले पर उठे सवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

रायपुर न्यूज। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  के तत्कालीन कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के अचानक तबादले के बाद जिले में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। निजी अस्पताल को सील करने की कार्रवाई के बाद तबादले को लेकर उठे सवालों पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए सभी अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सरकार का नियमित प्रशासनिक निर्णय है और किसी प्रकार के विवाद से इसका कोई संबंध नहीं है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट में 250 टन स्क्रैप चोरी: BSP के GM और इंजीनियर गिरफ्तार, 3.22 करोड़ के खेल में बड़ा खुलासा



कलेक्टर के तबादले पर क्यों उठे सवाल?

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के स्थानांतरण के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। चर्चा यह रही कि निजी अस्पताल को सील करने की कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य मंत्री और कलेक्टर के बीच कथित मतभेद हुए थे, जिसके चलते तबादला किया गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बिलासपुर फर्जी डॉक्टर केस: 27 मरीजों की मौत का आरोप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत के बाद CBI जांच की मांग तेज

स्वास्थ्य मंत्री ने अफवाहों को बताया निराधार

इन चर्चाओं पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा कि उनका किसी भी अधिकारी से कभी विवाद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के तबादले को किसी बहस या दबाव से जोड़ना पूरी तरह गलत और निराधार है।

'यह सरकार का प्रशासनिक निर्णय है'

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समय-समय पर अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करती है। उसी प्रक्रिया के तहत यह तबादला किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के स्तर पर लिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 26 करोड़ का रेल ओवरब्रिज सवालों के घेरे में: डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री से मांगी हाई लेवल जांच

निजी अस्पताल पर कार्रवाई का मामला

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिले के निजी अस्पताल में प्रसूताओं की मौत का मामला गंभीर है। जांच के बाद अस्पताल को सील किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक मामले में प्लेसेंटा अंदर छूट जाने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मंत्री ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी। किसी को भी बचाया नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू, 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में बजेगा चुनावी बिगुल

एनेस्थीसिया डॉक्टर की कमी पर भी आश्वासन

जीपीएम जिले में पिछले दो महीनों से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ नहीं होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द आवश्यक व्यवस्था करेगी ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts