CG NEWS:26 करोड़ का रेल ओवरब्रिज सवालों के घेरे में: डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री से मांगी हाई लेवल जांच

लोकार्पण के कुछ दिन बाद पुल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल; सुरक्षा ऑडिट, तकनीकी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग। राजनांदगांव जिले के बरगा-आलीवारा-मुसरा रेल ओवरब्रिज का निर्माण प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। जून 2026 में इसका लोकार्पण हुआ, लेकिन कुछ ही दिनों बाद हुई तेज बारिश के बाद पुल में लंबी दरारें दिखाई देने लगीं।
Follow on Google News
26 करोड़ का रेल ओवरब्रिज सवालों के घेरे में: डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री से मांगी हाई लेवल जांच

संजय सिंह राजपूत, राजनादगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बरगा-आलीवारा-मुसरा रेल ओवरब्रिज में सामने आई दरारों का मामला अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल में पहली ही बारिश के बाद दरारें आने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय तकनीकी जांच, सुरक्षा ऑडिट और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

CG NEWS: 3 साल बाद सरेंडर, 17 जुलाई तक EOW रिमांड में रामगोपाल अग्रवाल; शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग केस में तेज हुई जांच

लोकार्पण के कुछ दिन बाद खुली निर्माण की पोल

राजनांदगांव जिले के बरगा-आलीवारा-मुसरा रेल ओवरब्रिज का निर्माण प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। जून 2026 में इसका लोकार्पण हुआ, लेकिन कुछ ही दिनों बाद हुई तेज बारिश के बाद पुल में लंबी दरारें दिखाई देने लगीं। इससे निर्माण गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब 'तीजन बाई राज्य अलंकरण पुरस्कार' से सम्मानित होंगे पंडवानी कलाकार

60 से 70 फीट लंबी दरारों ने बढ़ाई चिंता

बताया जा रहा है कि 4 और 5 जुलाई की बारिश के बाद पुल में करीब 60 से 70 फीट लंबी और 15 से 20 सेंटीमीटर चौड़ी दरारें दिखाई दीं। इतने कम समय में पुल की ऐसी स्थिति सामने आने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

रेल मंत्री को लिखा पत्र

विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने निर्माण एजेंसी, ठेकेदार, परामर्शदाता और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के साथ दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

CG NEWS: 1033 सवालों का सियासी तूफान! 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र

सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग

डॉ. रमन सिंह ने पत्र में कहा है कि पुल का तत्काल सुरक्षा परीक्षण कराया जाए और यदि किसी प्रकार की तकनीकी कमी सामने आती है तो उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना की आशंका न रहे।

प्रशासन भी हरकत में

मामले को लेकर पहले ही जिला प्रशासन स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है। अब विधानसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद मामले में उच्च स्तर पर कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू, 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में बजेगा चुनावी बिगुल

कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा

क्षेत्रीय विधायक हर्षिता बघेल ने पुल निर्माण में गुणवत्ता से समझौता करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान बेसमेंट में मिट्टी भरकर निर्माण किया गया। कांग्रेस नेताओं ने मौके का निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

रेलवे ने क्या कहा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि तकनीकी टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

CG NEWS: 26 करोड़ के बरगा-आलीवारा ओवरब्रिज में दरार, कलेक्टर और सांसद ने रेल मंत्री से जांच की मांग

डॉ. रमन सिंह का बयान

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई के लिए रेल मंत्री को

 पत्र भेजा गया है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts