PlayBreaking News

CG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट में 250 टन स्क्रैप चोरी: BSP के GM और इंजीनियर गिरफ्तार, 3.22 करोड़ के खेल में बड़ा खुलासा

फ्लाई एश की आड़ में बाहर निकाला जाता था स्टील स्क्रैप, अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी भिलाई स्टील प्लांट में 250 टन लौह स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में भिलाई-3 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएमएस-3 विभाग के जीएम हिमांशु भूषण मलिक और इंजीनियरिंग एसोसिएट मनोज देवांगन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों को इस संगठित चोरी गिरोह से जुड़ा पाया।
Follow on Google News
भिलाई स्टील प्लांट में 250 टन स्क्रैप चोरी: BSP के GM और इंजीनियर गिरफ्तार, 3.22 करोड़ के खेल में बड़ा खुलासा

रायपुर/दुर्ग न्यूज। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में करोड़ों रुपये के 250 टन लौह स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लांट के एक महाप्रबंधक (GM) और एक इंजीनियरिंग एसोसिएट को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि फ्लाई एश की आड़ में संगठित तरीके से स्क्रैप बाहर भेजा जा रहा था। अब तक इस मामले में 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि चार आरोपी अभी भी फरार हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 26 करोड़ का रेल ओवरब्रिज सवालों के घेरे में: डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री से मांगी हाई लेवल जांच

3.22 करोड़ के स्क्रैप चोरी में बड़ा एक्शन

भिलाई स्टील प्लांट में 250 टन लौह स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में भिलाई-3 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएमएस-3 विभाग के जीएम हिमांशु भूषण मलिक और इंजीनियरिंग एसोसिएट मनोज देवांगन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों को इस संगठित चोरी गिरोह से जुड़ा पाया।

फ्लाई एश की आड़ में चलता था खेल

जांच में खुलासा हुआ कि ट्रकों में नीचे स्टील प्लेट, बीम और अन्य स्क्रैप छिपाकर ऊपर फ्लाई एश लोड की जाती थी। इसी तरीके से प्लांट से करोड़ों रुपये का स्क्रैप बाहर भेजा जाता था ताकि सुरक्षा जांच में किसी को शक न हो।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू, 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में बजेगा चुनावी बिगुल

26 मई की छापेमारी से खुला मामला

यह मामला 26 मई को सामने आया, जब भिलाई-3 थाना पुलिस ने अकलोरडीह स्थित एके ट्रेडर्स स्क्रैप यार्ड में छापेमारी की। यहां से करीब 250 टन लौह स्क्रैप बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक आंकी गई।

ड्राइवरों ने खोला चोरी का राज

गिरफ्तार ट्रक चालकों ने पूछताछ में बताया कि वे 30 से 40 बार इसी तरीके से स्क्रैप प्लांट से बाहर निकाल चुके थे। ट्रकों में चोरी के लिए विशेष छिपे हुए खांचे बनाए गए थे। वजन संतुलित दिखाने के लिए कई बार अतिरिक्त पहिए तक निकाल दिए जाते थे ताकि जांच के दौरान किसी को संदेह न हो।

/img/129/1783678691235

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 3 साल बाद सरेंडर, 17 जुलाई तक EOW रिमांड में रामगोपाल अग्रवाल; शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग केस में तेज हुई जांच

15 गिरफ्तार, 4 आरोपी अब भी फरार

पुलिस इस मामले में मुख्य मास्टरमाइंड संजय सिंह समेत अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एएसपी सुखनंदन राठौर के अनुसार इस गिरोह से जुड़े चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

 

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts