Happy Independence Day
🌤️
--Raipur, India

PlayBreaking News

CG NEWS:दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: आइसक्रीम पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 3 युवतियां और 2 ग्राहक गिरफ्तार

दुर्ग के इंद्रा मार्केट में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। आइसक्रीम पार्लर फोन में सेव नंबर वालों को ही मिलती थी एंट्री, पुलिस की रेड में खुला हाईटेक रैकेट लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर के नेतृत्व में रविवार दोपहर पुलिस की टीम ने इंद्रा मार्केट स्थित जलाराम रेस्टोरेंट और लॉज पर छापा मारा। पुलिस ने तीन वाहनों के साथ पूरे परिसर को चारों ओर से घेरकर कार्रवाई की।
Follow on Google News
दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: आइसक्रीम पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 3 युवतियां और 2 ग्राहक गिरफ्तार

RAIPUR NEWS I छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में पुलिस ने एक हाईटेक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन युवतियों और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। इंद्रा मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट और लॉज में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुलिस की अचानक हुई छापेमारी में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि केवल पुराने और फोन में सेव नंबर वाले ग्राहकों को ही प्रवेश दिया जाता था, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: CG TET 2026: TET परीक्षा में देरी से 85 हजार शिक्षकों का भविष्य अधर में, प्रमोशन पर संकट



 स्थानीय शिकायतों के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर के नेतृत्व में रविवार दोपहर पुलिस की टीम ने इंद्रा मार्केट स्थित जलाराम रेस्टोरेंट और लॉज पर छापा मारा। पुलिस ने तीन वाहनों के साथ पूरे परिसर को चारों ओर से घेरकर कार्रवाई की।



नीचे आइसक्रीम शॉप, ऊपर चल रहा था देह व्यापार

जांच में सामने आया कि रेस्टोरेंट के भूतल पर आइसक्रीम की दुकान संचालित की जा रही थी, जबकि ऊपर बने कमरों का इस्तेमाल कथित रूप से देह व्यापार के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने कमरों से तीन युवतियों और दो ग्राहकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश तेज: छत्तीसगढ़ में निर्माण स्थलों पर पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान



सिर्फ पुराने ग्राहकों को मिलता था प्रवेश

पुलिस जांच में पता चला कि रैकेट बेहद सतर्क तरीके से संचालित किया जा रहा था। केवल उन्हीं ग्राहकों को बुलाया जाता था जिनके मोबाइल नंबर पहले से संचालकों के फोन में सेव थे। नए ग्राहकों को प्रवेश नहीं दिया जाता था ताकि किसी मुखबिर या पुलिस की घुसपैठ से बचा जा सके।



लॉज संचालक से पूछताछ जारी

पुलिस ने लॉज संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि यह अवैध कारोबार कब से संचालित हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: महानदी जल विवाद निर्णायक मोड़ पर: 11 जुलाई तक समझौता करें, नहीं तो शुरू होगी नियमित सुनवाई।



पीटा एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने इस मामले में पीटा एक्ट (Immoral Traffic Prevention Act) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। जब्त की गई आपत्तिजनक सामग्री को साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts