Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Durg Bhilai:सहायक शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को राखी बांधकर खत्म किया आंदोलन,मंत्री गजेंद्र यादव ने दिया TET पर बड़ा भरोसा

मांगों पर मिला सरकार का भरोसा, शिक्षकों ने थामा आंदोलन का रास्ता रक्षाबंधन पर मंत्री को राखी बांधकर लौटे शिक्षक, दुर्ग में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे सहायक शिक्षकों ने सरकार की ओर से सकारात्मक पहल का भरोसा मिलने के बाद अपना अनिश्चितकालीन आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक दुर्ग पहुंचे थे।
सहायक शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को राखी बांधकर खत्म किया आंदोलन,मंत्री गजेंद्र यादव ने दिया TET पर बड़ा भरोसा

भिलाई दुर्ग: दुर्ग में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे सहायक शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात और सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रदेशभर से 1000 से अधिक शिक्षक दुर्ग पहुंचे थे। रक्षाबंधन के मौके पर महिला शिक्षकों ने मंत्री को राखी बांधी और अपनी मांगें उनके सामने रखीं।

ये भी पढ़ें: Bilaspur: भनवारटंक टनल में दिखा हैरान करने वाला नजारा ,आगे-आगे तेंदुआ पीछे-पीछे ट्रेन, VIDEO हुआ वायरल

सहायक शिक्षकों ने खत्म की अनिश्चितकालीन हड़ताल

दुर्ग में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे सहायक शिक्षकों ने सरकार की ओर से सकारात्मक पहल का भरोसा मिलने के बाद अपना अनिश्चितकालीन आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक दुर्ग पहुंचे थे।

/img/129/1787841410704

मंत्री से चर्चा के बाद बनी सहमति

आंदोलनकारी शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात कर अपनी मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा। शिक्षकों के मुताबिक, मंत्री ने पदाधिकारियों से चर्चा कर मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया, जिसके बाद आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें: Raipur: नगरीय निकाय चुनाव में BJP का बड़ा चुनावी प्लान, दिग्गज नेताओं को मिली कमान

TET परीक्षा पर विभागीय स्तर पर पहल

सहायक शिक्षकों ने बताया कि चर्चा के दौरान TET परीक्षा को विभागीय स्तर पर आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है। इससे लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे शिक्षकों को राहत की उम्मीद जगी है।

प्रमोशन में TET की अनिवार्यता पर भी चर्चा

प्रमोशन में TET की अनिवार्यता को लेकर भी शिक्षकों ने मंत्री के सामने अपनी बात रखी। मंत्री की ओर से इस विषय पर चर्चा कर विधि सम्मत निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया। इसी भरोसे के बाद शिक्षकों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की।

/img/129/1787841757373

ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, आज राज्य स्तरीय मंथन, शीतकालीन सत्र में आ सकता है विधेयक

रक्षाबंधन पर महिला शिक्षकों ने मंत्री को बांधी राखी

आंदोलन समाप्त होने के दौरान रक्षाबंधन का भावनात्मक रंग भी देखने को मिला। महिला शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को राखी बांधी और अपनी मांगों पर सरकार से सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई।

मंत्री बोले- शिक्षक बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर शिक्षक बहनों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। TET के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा की गई है और आंदोलनकारी शिक्षक संतुष्ट होकर वापस लौट रहे हैं।

/img/129/1787842004215

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में गांजा तस्करी पर DRI का बड़ा शिकंजा, पाइप की आड़ में 250 किलो गांजा जब्त

स्कूलों के शौचालय पर भी मंत्री का बड़ा बयान

स्कूलों में शौचालयों की समस्या को लेकर भी मंत्री गजेंद्र यादव ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जिलों का दौरा किया जा रहा है। जिन स्कूलों में शौचालय नहीं हैं, वहां नए शौचालय बनाए जाएंगे, जबकि मरम्मत की जरूरत वाले शौचालयों में तत्काल काम कराया जाएगा।

प्रदेश में करीब 8 हजार नए शौचालय बनाने की तैयारी

मंत्री के मुताबिक प्रदेश में करीब 8,000 नए शौचालय बनाए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही मौजूदा शौचालयों की मरम्मत और जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर भी सरकार का फोकस रहेगा।

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर एयरपोर्ट निजी हाथों में, 50 साल का ऑपरेशन, बढ़ सकती हैं सुविधाएं और यात्रियों की लागत

बच्चों को आंदोलन में आगे करने पर कांग्रेस पर निशाना

मंत्री गजेंद्र यादव ने बच्चों को आंदोलन में आगे किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि यदि कांग्रेस को आंदोलन करना है तो वह सीधे आंदोलन करे, बच्चों को सामने न लाया जाए।

ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए दौड़ेंगी खास ई-बसें, 4 शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी; जानें रूट और पूरी तैयारी

दोषियों पर कार्रवाई का भी संकेत

मंत्री ने कहा कि पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मंगाई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी की जिम्मेदारी या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts