Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए दौड़ेंगी खास ई-बसें, 4 शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी; जानें रूट और पूरी तैयारी

महिलाओं के सफर को मिलेगी नई रफ्तार, सुरक्षित और आसान यात्रा के लिए तैयार हो रहा ई-बस नेटवर्क,छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए विशेष ई-बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों के जरिए शहरों में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के साथ महिलाओं के लिए सुविधाजनक यात्रा व्यवस्था विकसित करने की योजना है।
छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए दौड़ेंगी खास ई-बसें, 4 शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी; जानें रूट और पूरी तैयारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को और सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ी पहल की तैयारी है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत प्रदेश के चार नगर निगमों के लिए 240 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी मिली है। ये बसें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में संचालित की जाएंगी। महिलाओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बसों के रूट और संचालन व्यवस्था तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Raipur: CGPSC घोटाला मामले में जेल में बंद टामन सोनवानी की अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका के बाद पेसमेकर लगाया

महिलाओं के सफर पर सरकार का फोकस

छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए विशेष ई-बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों के जरिए शहरों में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के साथ महिलाओं के लिए सुविधाजनक यात्रा व्यवस्था विकसित करने की योजना है।

अधिकारियों ने की अहम बैठक, तैयारियों की ली जानकारी

ई-बस योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक भानु प्रताप सिंह भदौरिया समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान योजना के तहत अब तक हुई तैयारियों, बस संचालन और आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें: Raipur: IPL की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में पहली हॉकी लीग, 6 टीमें भिड़ेंगी, स्थापना दिवस पर होगा फाइनल

महिलाओं की जरूरत के हिसाब से तय होंगे रूट

ई-बस सेवा में महिलाओं की सुविधा को प्राथमिकता देने की तैयारी है। बैठक में ऐसे रूट चिह्नित करने पर चर्चा हुई, जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है और उन्हें सार्वजनिक परिवहन की बेहतर जरूरत है। बसों के रूट और संचालन समय को यात्रियों की सुविधा के अनुरूप तैयार करने पर भी विचार किया जा रहा है।

4 शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के चार नगर निगमों के लिए कुल 240 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी गई है। इन चार शहरों में होगी बसों की सुविधा रायपुर,बिलासपुर,दुर्ग,कोरबा इन बसों के संचालन से इन शहरों की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Raipur: रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा,दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

रूट से लेकर बस स्टॉप और डिपो तक की तैयारी

ई-बस सेवा शुरू करने से पहले जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर भी काम किया जा रहा है। बैठक में रूट प्लान, बस स्टॉप, डिपो और चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। इलेक्ट्रिक बसों के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना भी योजना का अहम हिस्सा है।

चार शहरों में बदलेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अंदाज

ई-बस सेवा शुरू होने के बाद रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों से यात्रियों को बेहतर परिवहन विकल्प मिलेगा। खास तौर पर महिलाओं के लिए रूट निर्धारण और संचालन व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Raipur: व्यापमं फर्जी आदेश मामले में बड़ा एक्शन, कोचिंग संचालक से 80 हजार लेने का आरोप, ट्रेनी SI निलंबित

फिलहाल रूट फाइनल नहीं, तैयारियां जारी

महिलाओं के लिए किन-किन रूट पर विशेष सेवा संचालित होगी, इसका अंतिम निर्धारण अभी प्रक्रिया में है। संबंधित विभाग रूट, बस स्टॉप, डिपो और चार्जिंग स्टेशन समेत अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहा है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts