Raipur:रायपुर में गांजा तस्करी पर DRI का बड़ा शिकंजा, पाइप की आड़ में 250 किलो गांजा जब्त

रायपुर: रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर हसौद के पास गांजा से भरा एक ट्रक पकड़ा है। तस्करों ने प्लास्टिक प्लंबिंग पाइप की आड़ में गांजा छिपाकर उसकी तस्करी की जा रही थी। कार्रवाई में करीब 250 किलो गांजा बरामद होने की जानकारी सामने आई है। DRI ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है और तस्करी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Jagdalpur: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों का बड़ा डंप ध्वस्त, हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मुखबिर की सूचना पर DRI का एक्शन
जानकारी के मुताबिक, DRI की टीम को गांजा तस्करी से जुड़े एक संदिग्ध ट्रक की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने ट्रक की निगरानी शुरू की और उसका पीछा करते हुए मंदिर हसौद के पास उसे रोक लिया।
सामान्य माल की आड़ में चल रहा था खेल
ट्रक की तलाशी के दौरान प्लास्टिक प्लंबिंग पाइप के बीच गांजा छिपाकर रखे जाने का खुलासा हुआ। तस्करों ने माल को इस तरह छिपाया था कि पहली नजर में ट्रक सामान्य परिवहन वाहन ही नजर आए।
यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर एयरपोर्ट निजी हाथों में, 50 साल का ऑपरेशन, बढ़ सकती हैं सुविधाएं और यात्रियों की लागत
250 किलो गांजा बरामद, कीमत करोड़ों में
तलाशी के दौरान करीब 250 किलो गांजा बरामद होने की जानकारी है। जब्त गांजे की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, जब्ती की अंतिम मात्रा और आधिकारिक कीमत की पुष्टि DRI के विस्तृत बयान के बाद ही स्पष्ट होगी।
चालक हिरासत में, पूछताछ से खुलेगा नेटवर्क
कार्रवाई के बाद DRI ने ट्रक और बरामद गांजे को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।
यह भी पढ़ें: Balod: कांकेर सांसद भोजराज नाग का अनोखा दावा,नींबू काटकर रोक दी बारिश मंच पर ठहाके, CM साय भी नहीं रोक पाए हंसी
तस्करी के पीछे कौन? नेटवर्क की तलाश तेज
DRI अब केवल ट्रक चालक तक कार्रवाई सीमित रखने के बजाय पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। गांजे की सप्लाई, ट्रांसपोर्ट और संभावित खरीदारों से जुड़े लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल मामले में DRI की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। आधिकारिक बयान जारी होने के बाद गांजे की सटीक मात्रा, जब्ती की कीमत, आरोपियों की संख्या और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों की तस्वीर साफ हो सकेगी।




















