CG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट में 250 टन स्क्रैप चोरी: BSP के GM और इंजीनियर गिरफ्तार, 3.22 करोड़ के खेल में बड़ा खुलासा
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस की जांच लगातार बड़े खुलासे कर रही है। 250 टन स्क्रैप चोरी के इस मामले में अब प्लांट के भीतर तक कार्रवाई पहुंच गई है। भिलाई-3 पुलिस ने एसएमएस-3 विभाग के जीएम हिमांशु भूषण मलिक और इंजीनियरिंग एसोसिएट मनोज देवांगन को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार दोनों अधिकारियों की भूमिका तकनीकी साक्ष्यों और अन्य आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर सामने आई है। यह मामला 26 मई को तब उजागर हुआ जब पुलिस ने अकलोरडीह स्थित एके
Prem Nirmalkar
10 Jul 2026



























