PlayBreaking News

CG NEWS:छत्तीसगढ़ में मानसून का जोरदार आगाज: अगले 7 दिन झमाझम बारिश, 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी

राज्यभर में सक्रिय हुआ मानसून, तेज बारिश, आकाशीय बिजली और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। छत्तीसगढ़ में मानसून ने आखिरकार पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। अगले सात दिनों तक कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना हैi
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में मानसून का जोरदार आगाज: अगले 7 दिन झमाझम बारिश, 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए मौसम तंत्र के असर से आने वाले दिनों में बारिश का दौर और तेज होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बस्तर पुलिस कार्यालय में 3.54 करोड़ का वेतन घोटाला: वेतन शाखा के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, ऑडिट में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा

प्रदेशभर में सक्रिय हुआ मानसून

छत्तीसगढ़ में मानसून ने आखिरकार पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। अगले सात दिनों तक कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, जिससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

14 जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, नारायणपुर, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: NMC का बड़ा फैसला: SIMS बिलासपुर की 150 MBBS सीटों को फिर मिली मान्यता, 2026-27 एडमिशन का रास्ता साफ

रायपुर में भी बरसेंगे बादल

राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह से ही बादलों का डेरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तेज हवाओं के साथ बारिश लोगों को उमस से राहत दिला सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण उत्तर बंगाल की खाड़ी और दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 3 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यही सिस्टम छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक व्यापक बारिश की मुख्य वजह बनेगा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: खुले गड्ढों में बच्चों की मौत पर सख्त हुआ बाल आयोग, सभी कलेक्टरों और नगर निकायों को नोटिस, 7 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कुसमी में सबसे अधिक 9 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। पखांजूर में 7 सेंटीमीटर, चंद्रपुर, मर्दापाल, गिधौरी और टुंड्रा में 5-5 सेंटीमीटर, शिवरीनारायण, कोटा और दंतेवाड़ा में 4-4 सेंटीमीटर तथा पौड़ी उपरोड़ा, गीदम, सामरी और दोरनापाल में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

बारिश के बीच भी गर्मी बरकरार

बारिश के बावजूद प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है। मंगलवार को राजनांदगांव में सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा में 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में पुलिस का बड़ा विस्तार: 15 नए थाने, 5 साइबर थाना और 5707 नए पदों का प्रस्ताव, बस्तर फाइटर्स को सबसे बड़ा बल

मौसम विभाग की लोगों से अपील

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने तथा आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts