Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Police Constable Exam 2026: 9 दिसंबर से शुरू होगी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा 2026 की नई तारीख घोषित हो गई है। MPESB के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा अब 9 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। पहले यह परीक्षा 19 नवंबर से आयोजित होनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था। मंडल ने बताया है कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।
MP Police Constable Exam 2026: 9 दिसंबर से शुरू होगी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी
MP Police Constable Exam 2026 की नई तारीख घोषित हो गई है।

मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 9 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इससे पहले परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर 2026 से होना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। अब संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए नई तारीख मिल गई है। वहीं, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है, जो जल्द ही जारी किए जाएंगे।

अब 9 दिसंबर से होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सोमवार को पुलिस आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा 2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया। इसके मुताबिक परीक्षा की शुरुआत अब 9 दिसंबर से होगी। पहले जारी कार्यक्रम में परीक्षा 19 नवंबर 2026 से आयोजित की जानी थी। परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाए जाने के बाद अभ्यर्थियों के मन में नई डेट को लेकर असमंजस बना हुआ था। अब मंडल की ओर से नई तारीख घोषित किए जाने से उम्मीदवारों को अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं तय करने में मदद मिलेगी।

MP Police Constable Exam 2026 स्थगित, 7500 पदों पर भर्ती परीक्षा टली; 9.76 लाख उम्मीदवारों को नई तारीख का इंतजार

क्यों बदली गई MP Police Constable Exam की तारीख?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा स्थगित करने की वजह भी बताई थी। मंडल के अनुसार, पुलिस विभाग की ही एक अन्य परीक्षा का आयोजन और अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। पहले जारी नोटिस में परीक्षा की नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया था। इसके बाद अब संशोधित कार्यक्रम जारी कर 9 दिसंबर 2026 से परीक्षा शुरू करने की जानकारी दी गई है।

जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

परीक्षा की नई तारीख सामने आने के बाद अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और जरूरी निर्देशों जैसी जानकारियां प्रवेश पत्र पर उपलब्ध रहेंगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

MPPSC ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर, साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा; 25 परीक्षाओं की तारीखें घोषित

कहां से डाउनलोड करें MP Police Constable Admit Card?

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट: https://esb.mp.gov.in एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक देखें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

अभ्यर्थी अब कैसे करें तैयारी?

परीक्षा की नई तारीख घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को बचे हुए समय का सही इस्तेमाल करना चाहिए। जिन विषयों की तैयारी अधूरी है, उन्हें प्राथमिकता दें। नियमित मॉक टेस्ट दें और पुराने प्रश्नपत्रों को हल करके अपनी तैयारी का आकलन करें।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड से जुड़े निर्देशों की जानकारी समय पर हासिल करें। किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा करने के बजाय मंडल की आधिकारिक वेबसाइट से ही परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करें।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts