8 साल की मासूम के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप:POCSO एक्ट में केस दर्ज, आरोपी की तलाश तेज

इंदौर जिले के देपालपुर थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक हरकत किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की जानकारी बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को दी। मासूम की बात सुनकर परिजन परेशान हो गए और बिना देर किए उसे साथ लेकर देपालपुर थाने पहुंचे। यहां बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: विश्व हिंदू परिषद का देशभर में हित चिंतक अभियान शुरू, 5 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; 20 रुपए देकर बन सकेंगे सदस्य
पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची देपालपुर क्षेत्र स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करती है। आरोप है कि ग्राम सोमटा निवासी प्रिंस पिता राहुल ने बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत की। घटना के बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। मासूम की आपबीती सुनकर मां ने उससे जानकारी ली और फिर उसे लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें: विश्व हिंदू परिषद का देशभर में हित चिंतक अभियान शुरू, 5 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; 20 रुपए देकर बन सकेंगे सदस्य
शिकायत मिलते ही पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर आरोपी प्रिंस के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: कृष्णबाग के बुलडोजर एक्शन पर कांग्रेस का हल्लाबोल, 15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने की चेतावनी
उपनिरीक्षक अंकिता जाट कर रही हैं जांच
विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक अंकिता जाट ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच पूरी होने और पुलिस कार्रवाई के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




















