CG NEWS: बारिश बनी आफत! उफनती नदियों ने रोकी जिंदगी, कई गांवों का टूटा संपर्क, भारी बारिश का अलर्ट जारी
मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर, सूरजपुर में ग्रामीण बाइक कंधे पर उठाकर नदी पार करने को मजबूर, कोरबा और बीजापुर में भी बाढ़ जैसे हालात। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है
PREM
23 Jul 2026



































