Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

kanker:कांकेर के जंगल में जवानों का बड़ा ऑपरेशन, जमीन के नीचे मिला नक्सलियों का हथियार डंप

मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी इलाके में BSF, जिला बल और BDS की संयुक्त कार्रवाई; भारमार बंदूक, वायरलेस सेट, GPS समेत नक्सली सामग्री बरामद,कांकेर के सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों का सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत 24 अगस्त को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की जांच की।
कांकेर के जंगल में जवानों का बड़ा ऑपरेशन, जमीन के नीचे मिला नक्सलियों का हथियार डंप

रायपुर/कांकेर : कांकेर के नक्सल प्रभावित छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप बरामद किया है। संयुक्त अभियान में हथियार, वायरलेस सेट, GPS, सोलर प्लेट, बिजली वायर और नक्सली साहित्य समेत कई सामग्री जब्त की गई है।

यह भी पढ़ें: Surajpur: शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक? वीडियो वायरल,

जमीन के नीचे छिपा था हथियारों का डंप

कांकेर के सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों का सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत 24 अगस्त को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की जांच की।

/img/129/1787668032139

BSF-जिला बल की संयुक्त कार्रवाई

सर्चिंग के दौरान जवानों को जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया संदिग्ध डंप मिला। मौके की जांच करने पर इसमें हथियारों और नक्सली गतिविधियों से जुड़ी सामग्री बरामद हुई। कार्रवाई में BSF, जिला बल और BDS की संयुक्त टीम शामिल रही।

यह भी पढ़ें: Raipur: चंगोराभाठा में नाली में फंसी गांजा लदी स्कॉर्पियो,करीब 100 किलो खेप बरामद,आरोपी फरार

BDS टीम की मौजूदगी में हुई जांच

डंप मिलने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम डिस्पोजल स्क्वॉड यानी BDS की टीम की मौजूदगी में मौके की जांच और तलाशी की गई। जवानों ने बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया।

/img/129/1787668062746

डंप से क्या-क्या मिला?

सुरक्षाबलों के अनुसार बरामद सामग्री में— 

4 भारमार बंदूक

3 भारमार बंदूक के बैरल

1 वायरलेस सेट

3 बंडल बिजली वायर

1 GPS

1 छोटी सोलर प्लेट

1 चार्जर

नक्सली साहित्य  बड़ी मात्रा में अन्य नक्सली सामग्री शामिल है।

नक्सल विरोधी अभियान में अहम कामयाबी

सुरक्षा बलों ने हथियारों और अन्य सामग्री से भरे इस डंप की बरामदगी को नक्सल उन्मूलन अभियान में महत्वपूर्ण सफलता बताया है। माना जा रहा है कि जंगल में छिपाकर रखी गई सामग्री का इस्तेमाल नक्सली गतिविधियों में किया जाना था।

यह भी पढ़ें: Raipur: रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ की कलाई पर सजी स्नेह की डोर, 800 जवानों को बहनों ने बांधी राखी

सुरक्षित कैंप लौटे जवान

अभियान के बाद संयुक्त टीम के सभी जवान सुरक्षित अपने कैंप लौट गए। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts