Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kawardaha:पालकी यात्रा में मचा बवाल, युवक की लात-घूसों से पिटाई, 5 नाबालिग हिरासत में

बजरंग चौक के पास मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में युवकों का एक समूह एक युवक के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसे संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की पहचान और घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू की।
पालकी यात्रा में मचा बवाल, युवक की लात-घूसों से पिटाई, 5 नाबालिग हिरासत में

रायपुर/कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पालकी यात्रा के दौरान युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: kanker: कांकेर के जंगल में जवानों का बड़ा ऑपरेशन, जमीन के नीचे मिला नक्सलियों का हथियार डंप

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में युवकों का एक समूह एक युवक के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसे संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की पहचान और घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू की।

पालकी यात्रा के दौरान बिगड़ा माहौल

बताया जा रहा है कि शहर में पालकी यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान बजरंग चौक के पास किसी मामूली विवाद को लेकर स्थिति बिगड़ गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें: Surajpur: शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक? वीडियो वायरल,

पुलिस ने 5 नाबालिगों को लिया हिरासत में

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और घटना में उनकी भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।

पीड़ित युवक की तलाश जारी

मामले में सबसे अहम बात यह है कि मारपीट का शिकार हुआ युवक फिलहाल पुलिस के सामने नहीं आया है। पुलिस पीड़ित युवक की पहचान और उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: Raipur: चंगोराभाठा में नाली में फंसी गांजा लदी स्कॉर्पियो,करीब 100 किलो खेप बरामद,आरोपी फरार

वीडियो की भी हो रही जांच

पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है। वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसमें दिखाई दे रहे सभी लोगों की भूमिका क्या है और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इन बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Raipur: रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ की कलाई पर सजी स्नेह की डोर, 800 जवानों को बहनों ने बांधी राखी

जांच के बाद आगे की कार्रवाई

फिलहाल पांच नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts