Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा,दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे, रायपुर- बिलासपुर समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा फायदा,रक्षाबंधन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 08834/08833 तीन फेरों में संचालित होगी।
Follow on Google News
रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा,दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

ये भी पढ़ें: Raipur: HC ने जारी की छत्तीसगढ़ में सांसद- विधायकों के लंबित क्रिमिनल केस की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट

रायपुर: रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्रा जरूरतों को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे द्वारा 27 से 29 अगस्त 2026 तक दुर्ग और रायगढ़ के बीच तीन फेरों के लिए रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। इस ट्रेन के संचालन से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ सहित मार्ग के कई स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

रक्षाबंधन पर रेलवे का स्पेशल प्लान

रक्षाबंधन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 08834/08833 तीन फेरों में संचालित होगी।

27 से 29 अगस्त तक चलेगी ट्रेन

रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल का संचालन 27 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रियों को अतिरिक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी।

ये भी पढ़ें: Bilaspur: अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघिन का हमला से युवक की मौत,

दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी

गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और निर्धारित मार्ग के सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए शाम 7:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

रायपुर में 11:25 बजे ठहराव

दुर्ग से रवाना होने के बाद ट्रेन भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, देवबलोदा चरोदा, कुम्हारी, सरोना और सरस्वती नगर होते हुए सुबह 11:25 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन डब्ल्यूआरएस, उरकुरा, मांढर, सिलियारी, बैकुंठ और तिल्दा नेवरा की ओर रवाना होगी।

ये भी पढ़ें: Kawardaha: पालकी यात्रा में मचा बवाल, युवक की लात-घूसों से पिटाई, 5 नाबालिग हिरासत में

भाटापारा और बिलासपुर के यात्रियों को भी फायदा

ट्रेन 12:50 बजे भाटापारा और 14:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद गतौरा, जयरामनगर, अकलतरा, जांजगीर नैला और चांपा सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए रायगढ़ की ओर जाएगी।

रायगढ़ शाम 7 बजे पहुंचेगी

ट्रेन के निर्धारित समय के अनुसार रक्षाबंधन स्पेशल शाम 7:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। इससे रायगढ़ और आसपास के यात्रियों को भी पर्व के दौरान अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें: kanker: कांकेर के जंगल में जवानों का बड़ा ऑपरेशन, जमीन के नीचे मिला नक्सलियों का हथियार डंप

रात 7:40 बजे रायगढ़ से वापसी

गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग पैसेंजर स्पेशल रायगढ़ से रात 7:40 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन मार्ग के निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए रात 10:20 बजे बिलासपुर, रात 11:25 बजे भाटापारा और रात 12:40 बजे रायपुर पहुंचेगी।

अगले दिन रात 2 बजे दुर्ग पहुंचेगी

रायगढ़ से चलने वाली स्पेशल ट्रेन अगले दिन लगभग रात 2:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इस तरह पर्व के दौरान वापसी करने वाले यात्रियों के लिए भी अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध रहेगा।

ये भी पढ़ें: Raipur: चंगोराभाठा में नाली में फंसी गांजा लदी स्कॉर्पियो,करीब 100 किलो खेप बरामद,आरोपी फरार

10 कोच की रहेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल में कुल 10 ICF कोच रहेंगे। इनमें 8 जनरल कोच और 2 SLRD कोच शामिल होंगे।

इन शहरों के यात्रियों को सीधा फायदा

स्पेशल ट्रेन के संचालन से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा, भाटापारा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Raipur: CM साय और डिप्टी CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पुलिस की नजर

रक्षाबंधन पर भीड़ से राहत की उम्मीद

रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां पहुंचते हैं। ऐसे में स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन यात्रियों को नियमित ट्रेनों के अलावा एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगा।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts