Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्कूटी से निकली शिक्षिका, फिर मिला जला शव...गरियाबंद में सनसनी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

गरियाबंद शहर में सांई मंदिर के पीछे झाड़ियों में एक शिक्षिका की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्राथमिक शाला मजरकटा की शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है। पुलिस हत्या, आत्महत्या या हादसे- तीनों एंगल से जांच कर रही है। मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
गरियाबंद में सनसनी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गरियाबंद शहर में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सांई मंदिर के पीछे झाड़ियों में एक महिला की जली हुई लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया।

    पुलिस ने मृतका की पहचान जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में की है। वह सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली थीं और प्राथमिक शाला मजरकटा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

    सुबह घर से स्कूटी से निकली थीं महिला

    परिजनों के अनुसार, जिनेश्वरी कुर्रे शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे स्कूटी से घर से निकली थीं। इसके कुछ घंटों बाद ही सांई मंदिर के पीछे झाड़ियों में एक जली हुई महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी जितेंद्र चंद्राकर और एसडीओपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।

    Twitter Post

    हत्या, आत्महत्या या हादसा-तीनों एंगल से जांच!

    प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना- तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    मोबाइल जब्त, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

    पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। साथ ही परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल

    शिक्षिका का इस तरह जली हुई हालत में शव मिलने से शिक्षा जगत और पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts