CG NEWS: छत्तीसगढ़ में अगले 6 दिन झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

28 जून से 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून रहेगा सक्रिय, मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने की दी सलाह मौसम विभाग के अनुसार 28 जून से 3 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
छत्तीसगढ़ में अगले 6 दिन झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश, भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसानों को फसल एवं कृषि उपकरण सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में अब मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर, सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी को दी मंजूरी, 10 लाख में मिलेगा लाइसेंस।

CG Weather Update: अगले 6 दिन बारिश का दौर जारी

मौसम विभाग के अनुसार 28 जून से 3 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश के एक-दो जिलों में भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में दो दिन से अंधेरा: ढाई लाख का बिजली बिल बकाया, 100 MBBS छात्र बिना बिजली-पानी के परेशान

रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में रविवार को बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पिछले 12 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

तापमान में आएगी 2 से 3 डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। बारिश बढ़ने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में हीरों का खजाना! अब होगी मेगा ड्रिलिंग, महासमुंद में खुल सकती है देश की नई डायमंड माइन

आकाशीय बिजली से रहें सावधान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। खराब मौसम में मोबाइल चार्जिंग, बिजली के उपकरणों के इस्तेमाल और खुले स्थानों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है।

किसानों के लिए विशेष सलाह

लगातार बारिश को देखते हुए किसानों से कहा गया है कि वे फसल, खाद-बीज और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखें। खेतों में काम करते समय मौसम की चेतावनियों का पालन करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: देश में अब सिर्फ एक इमरजेंसी नंबर! 112 पर मिलेगा हर संकट का समाधान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

मौसम विभाग की एडवाइजरी

 गरज-चमक के समय घर या सुरक्षित भवन में रहें।

 पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

 नदी-नालों को पार करने की कोशिश न करें।

 मौसम विभाग के अपडेट पर लगातार नजर रखें।

 किसान कृषि सामग्री सुरक्षित रखें।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts