Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:हल्द्वानी की घटना पर कांग्रेस का हल्लाबोल, आज प्रदेशभर में मार्च और सत्याग्रह

रैली स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, जिला स्तर पर होगा प्रदर्शन,कांग्रेस के मुताबिक, हल्द्वानी में आयोजित पार्टी की रैली के बाद हिंदू राइट विंग संगठन की ओर से स्थल पर गंगाजल का छिड़काव कर कथित ‘शुद्धिकरण’ किया गया। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी के कारण रैली स्थल को कथित तौर पर ‘अपवित्र’ बताया गया।
हल्द्वानी की घटना पर कांग्रेस का हल्लाबोल, आज प्रदेशभर में मार्च और सत्याग्रह

रायपुर: हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद रैली स्थल पर कथित तौर पर गंगाजल से ‘शुद्धिकरण’ किए जाने की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज, 14 अगस्त को प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह आंदोलन किया गया । कांग्रेस ने इसे सामाजिक समानता, सम्मान और संवैधानिक मूल्यों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए प्रदेश के सभी जिला, शहर और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को प्रदर्शन में शामिल होकर अपना विरोध प्रदर्शन किया गया। 

यह भी पढ़ें: Raipur: रेलवे में 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रैली स्थल के ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का आक्रोश

कांग्रेस के मुताबिक, हल्द्वानी में आयोजित पार्टी की रैली के बाद हिंदू राइट विंग संगठन की ओर से स्थल पर गंगाजल का छिड़काव कर कथित ‘शुद्धिकरण’ किया गया। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी के कारण रैली स्थल को कथित तौर पर ‘अपवित्र’ बताया गया। कांग्रेस ने इस घटना को शर्मनाक और प्रतिगामी बताते हुए कड़ा विरोध जताया है।

/img/129/1786694221963

यह सिर्फ खड़गे का अपमान नहीं

प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि ऐसी घटना केवल किसी एक नेता के अपमान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा जैसे संवैधानिक मूल्यों पर सवाल खड़ा करती है। पार्टी ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक और संविधान आधारित समाज में किसी व्यक्ति की जाति, सामाजिक पहचान या राजनीतिक विचारधारा के आधार पर भेदभाव की मानसिकता के लिए जगह नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Raipur: राष्ट्रपति के हाथों अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी सम्मान, छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को मिला राष्ट्रीय मंच

भाजपा की कथित मानसिकता पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस ने इस घटना को भाजपा की कथित विभाजनकारी मानसिकता का उदाहरण बताया है। पार्टी का आरोप है कि ऐसी सोच समाज में भेदभाव और दूरी बढ़ाने का काम करती है। कांग्रेस ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समान सम्मान और अधिकार देता है। ऐसे में किसी व्यक्ति की मौजूदगी से किसी सार्वजनिक स्थान को ‘अपवित्र’ बताना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

आज शाम जिलों में मार्च और सत्याग्रह

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज शाम प्रदेश के सभी जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों की ओर से मार्च और सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला, शहर, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के साथ मोर्चा संगठनों तथा प्रकोष्ठ-विभागों को भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Raigarh: भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, विष्णु देव साय रिमोट कंट्रोल, भाजपा आदिवासियों के हित में नहीं

सड़क पर उतरकर दर्ज कराएगी विरोध

कांग्रेस का कहना है कि मार्च और सत्याग्रह के जरिए हल्द्वानी की घटना के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया गया। साथ ही सामाजिक समानता, सम्मान, बंधुत्व और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया गया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts