🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Raipur:रेलवे में 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दुरंतो एक्सप्रेस में चल रही थी सोने की तस्करी, RPF क्राइम ब्रांच और DRI की संयुक्त कार्रवाई में 1.242 किलो सोना बरामद,सूत्र से सूचना मिली थी कि हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में दो व्यक्ति विदेशी सोना लेकर सफर कर रहे हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच नागपुर ने RPF क्राइम ब्रांच रायपुर को जानकारी दी और DRI नागपुर के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई की योजना तैयार की गई।
Follow on Google News
रेलवे में 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर /बिलासपुर: 13 अगस्त 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम ने राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) नागपुर के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से विदेशी सोने की तस्करी का खुलासा किया है। संयुक्त टीम ने ट्रेन के B-12 कोच से दो संदिग्धों को पकड़कर उनके कब्जे से करीब 

ये भी पढ़ें: Raipur: राष्ट्रपति के हाथों अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी सम्मान, छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को मिला राष्ट्रीय मंच



सोने की खेप लेकर ट्रेन में सफर कर रहे थे दो व्यक्ति

RPF क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में दो व्यक्ति विदेशी सोना लेकर सफर कर रहे हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच नागपुर ने RPF क्राइम ब्रांच रायपुर को जानकारी दी और DRI नागपुर के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई की योजना तैयार की गई।

/img/129/1786636339855

रायपुर से नागपुर तक चला सघन जांच अभियान

सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन में निगरानी और जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान भंडारा और नागपुर के बीच B-12 कोच में दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। टीम ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से विदेशी सोने की बड़ी खेप बरामद हुई।

ये भी पढ़ें: Raipur: 15 अगस्त से पहले रायपुर सेंट्रल जेल से 9 उम्रकैदी रिहा, हाथ में गीता लेकर निकले बंदी, बोले- अब बाकी जिंदगी अच्छे से गुजारेंगे

7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ मिली

तलाशी के दौरान बरामद सोने में 7 सोने के बिस्किट और 1 सोने की छड़ शामिल है। कुल वजन करीब 1.242 किलोग्राम बताया गया है। बरामद विदेशी सोने की अनुमानित कीमत करीब 1.96 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Customs Act में मामला दर्ज, DRI कर रही जांच

कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों व्यक्तियों को बरामद सोने सहित DRI नागपुर के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों के खिलाफ Customs Act, 1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की आगे की विस्तृत जांच DRI नागपुर, महाराष्ट्र द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, विज्ञान शिक्षकों की भर्ती समेत 7 सूत्रीय मांगों को लेकर दुर्ग में प्रदर्शन

RPF की सतर्कता से तस्करी का खेल नाकाम

इस कार्रवाई में RPF क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम के बीच त्वरित सूचना-साझाकरण और बेहतर समन्वय की अहम भूमिका रही। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों और रेल परिसरों के जरिए अवैध एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts