देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के साथ पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें अपने शहर का हाल

नवंबर के बीच मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 नवंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से लेकर दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, दिल्ली, UP और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मौसम बदल सकता है।
देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के साथ पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें अपने शहर का हाल
देशभर में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कहीं बारिश की बूंदें गिरेंगी तो कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना है। नवंबर का महीना आगे बढ़ने के साथ सुबह और रात की ठंड भी बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं। अंडमान-निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

X Post

20 राज्यों में मौसम बदलने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। वहीं, राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में 14 नवंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह के समय धुंध और ठंड का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। मौसम में बदलाव के कारण सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

UP और बिहार में बारिश

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हिस्सों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, पूर्वी UP में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। लखनऊ समेत कई शहरों में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ सकती है। दूसरी ओर, बिहार में फिलहाल बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: AAP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट

पहाड़ों पर बारिश के साथ गिरेगी बर्फ

जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। इससे घाटी में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं होने के बाद कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। लाहौल-स्पीति में रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार हैं। वहीं, 3,200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में फिलहाल बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। यहां आने वाले दिनों में रात का तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश, अंडमान में भारी वर्षा का अलर्ट

दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास बादलों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। यहां कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम से जुड़ी गतिविधियां आगे बढ़ने पर चक्रवात बनने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। यदि चक्रवात बनता है तो उसका नाम अकवान रखा जाएगा। यह नाम ईरान ने सुझाया है।

यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर कम होने का दावा, कार्यकर्ताओं से बोले सीएम योगी- एक महीने वोटर बनाने में जुट जाइए

यात्रियों और किसानों के लिए जरूरी सलाह

खराब मौसम को देखते हुए पहाड़ी इलाकों में जाने वाले लोगों को यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। तेज बारिश, बिजली और हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर रुकने से बचें। अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts