Raipur:हल्द्वानी की घटना पर कांग्रेस का हल्लाबोल, आज प्रदेशभर में मार्च और सत्याग्रह
हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद रैली स्थल पर कथित तौर पर गंगाजल से ‘शुद्धिकरण’ किए जाने की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस के निर्देश पर शुक्रवार, 14 अगस्त की शाम प्रदेश के सभी जिला और शहर स्तर पर मार्च और सत्याग्रह आयोजित किया गया। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला, शहर, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के साथ मोर्चा संगठनों तथा विभिन्न प्रकोष्ठ और विभागों को कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए हैं।
PREM
14 Aug 2026



























