Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raigarh:भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, विष्णु देव साय रिमोट कंट्रोल, भाजपा आदिवासियों के हित में नहीं

तिरंगा यात्रा और विश्व आदिवासी दिवस को लेकर पूर्व CM ने सरकार को घेरा, अमित शाह और छात्रों के मुद्दे पर भी साधा निशाना,भूपेश बघेल ने कहा कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है, लेकिन साय सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान प्रदेश के सभी ब्लॉकों में विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे और अवकाश भी दिया गया था।
भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, विष्णु देव साय रिमोट कंट्रोल, भाजपा आदिवासियों के हित में नहीं

रायपुर/रायगढ़: छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस नहीं मनाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आदिवासी हितों को लेकर सिर्फ दिखावा कर रही है। भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ‘रिमोट कंट्रोल’ बताते हुए कहा कि जैसे रिमोट दबाया जाता है, वैसे ही वे काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: Raipur: रामगोपाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ED दफ्तर घेरा,भूपेश बघेल बोले- सरकार लौटी तो सबका हिसाब होगा

विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार को घेरा

भूपेश बघेल ने कहा कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है, लेकिन साय सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान प्रदेश के सभी ब्लॉकों में विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे और अवकाश भी दिया गया था। उनका आरोप है कि मौजूदा सरकार ने इन आयोजनों को बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Raipur: 15 अगस्त से पहले रायपुर सेंट्रल जेल से 9 उम्रकैदी रिहा, हाथ में गीता लेकर निकले बंदी, बोले- अब बाकी जिंदगी अच्छे से गुजारेंगे

आदिवासी राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री, फिर भी दिवस नहीं मनाया

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के राष्ट्रपति आदिवासी हैं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी आदिवासी हैं, इसके बावजूद विश्व आदिवासी दिवस नहीं मनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों को आगे बढ़ाने की सोच नहीं रखती और आदिवासी समाज के सुख-दुख की भागीदार नहीं है।

/img/129/1786633698905

बस्तर में तिरंगा फहराने के मुद्दे पर पलटवार

बस्तर में पहली बार तिरंगा फहराए जाने के दावे पर भी भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रमन सिंह सरकार के समय बस्तर की कई पंचायतों में चुनाव तक नहीं हुए थे और कई गांवों में 15 अगस्त व 26 जनवरी को काले झंडे फहराए जाते थे।

यह भी पढ़ें: Raipur: 15 अगस्त से ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के नियमों में बदलाव, जानें चालान, RC और इंश्योरेंस से जुड़ी बड़ी राहत

हमारी सरकार में बस्तर के पंचायतों में हुए चुनाव

भूपेश ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के दौरान बस्तर की सभी पंचायतों में चुनाव कराए गए और गांवों में तिरंगा फहराया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा को तिरंगे से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस के तिरंगा आंदोलन के इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने भाजपा पर ‘छद्म राष्ट्रवाद’ की राजनीति करने का आरोप लगाया।

छात्रों की पिटाई और अमित शाह पर निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्रों से जुड़े प्रदर्शन और कथित पिटाई के मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई का जवाब देना गृह मंत्री के लिए मुश्किल हो गया है। भूपेश ने तंज कसते हुए कहा कि जो खुद को सरदार पटेल के बाद दूसरा बड़ा गृह मंत्री समझते थे, वे अब संसद का सामना करने से बच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Durg Bhilai: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, विज्ञान शिक्षकों की भर्ती समेत 7 सूत्रीय मांगों को लेकर दुर्ग में प्रदर्शन

राजनीतिक वार से गरमाया छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के इन बयानों के बाद विश्व आदिवासी दिवस, बस्तर में तिरंगा फहराने और छात्रों के मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाने के आसार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक साथ कई मुद्दों को उठाकर साय सरकार और भाजपा की आदिवासी नीति पर सवाल खड़े किए हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts