Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मिसिसिपी नदी में हादसा! टैंकर से टकराकर पलटा क्रूज जहाज, 32 यात्री अस्पताल में भर्ती

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी पर हादसा हो गया। यहां डामर से भरा टैंकर नदी में खड़े क्रूज जहाज से टकरा गया, जिसके बाद जहाज पलटकर डूब गया। हादसे के समय जहाज पर 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों का पता लगा लिया गया है और कोई लापता नहीं है।
मिसिसिपी नदी में हादसा! टैंकर से टकराकर पलटा क्रूज जहाज, 32 यात्री अस्पताल में भर्ती
टैंकर की टक्कर से क्रूज जहाज डूबा

न्यू ऑरलियन्स। अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में शुक्रवार को एक क्रूज जहाज और बड़े टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा मिसिसिपी नदी पर पोर्ट ऑफ न्यू ऑरलियन्स के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि नदी में खड़ा क्रूज जहाज कुछ ही देर में एक तरफ झुक गया और पलटकर डूब गया। कई लोग जान बचाने के लिए पानी में कूद गए। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों का पता लगा लिया गया।

टैंकर की टक्कर से पलटा क्रूज जहाज

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। अमेरिकन हेरिटेज नाम का क्रूज जहाज मिसिसिपी नदी के किनारे खड़ा था। इसी दौरान अटलांटिक एस्फाल्ट नाम का एक बड़ा टैंकर उससे टकरा गया। न्यू ऑरलियन्स की मेयर हेलेना मोरेनो के अनुसार, टैंकर चालक का जहाज पर नियंत्रण नहीं रहा, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद क्रूज जहाज एक तरफ झुकने लगा और देखते ही देखते पलट गया।

अमेरिका में फिर उड़ने लगे विमान, FAA ने हटाई रोक; हजारों फ्लाइट्स रद्द होने के बाद कैसे सामान्य होंगी सेवाएं?

जान बचाने के लिए पानी में कूदे यात्री

हादसे के बाद क्रूज जहाज पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत बाहर निकलना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोग नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि कम से कम एक दर्जन लोग पानी में जा गिरे थे। मौके पर मौजूद पुलिस, नदी पुलिस, दमकल विभाग और दूसरी नावों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बचाव दल ने तेजी से काम करते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

32 लोग अस्पताल में भर्ती, सभी यात्री सुरक्षित

न्यू ऑरलियन्स की मेयर हेलेना मोरेनो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हादसे में 32 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, किसी की चोट गंभीर नहीं बताई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जहाज पर मौजूद सभी यात्रियों का पता लगा लिया गया है और कोई भी व्यक्ति लापता नहीं है। मेयर ने बचाव दल की तारीफ करते हुए कहा कि सभी लोगों को सुरक्षित ढूंढ लेना बड़ी राहत की बात है।

अमेरिका में अचानक थमीं हवाई सेवाएं, हजारों यात्री परेशान; FAA की तकनीकी खराबी ने बिगाड़ा पूरा फ्लाइट शेड्यूल!

क्रूज कंपनी ने जताई चिंता, जांच शुरू

अमेरिकन क्रूज लाइन्स कंपनी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। कंपनी ने कहा कि यात्रियों और जहाज के कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही अमेरिकी कोस्ट गार्ड और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए अमेरिकी कोस्ट गार्ड और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रभावित इलाके में नावों और जहाजों की आवाजाही रोक दी गई है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts