Raipur:नकटी प्रभावितों के न्याय की लड़ाई तेज, कांग्रेस का बड़ा ऐलान, पहले विधायक अनुज शर्मा के बंगले का होगा घेराव

रायपुर: नकटी प्रकरण को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में हुई जांच समिति की बैठक में प्रभावित परिवारों को न्याय, पुनर्वास और मकानों के मुआवजे की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तय की गई। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि आंदोलन के पहले चरण में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के बंगले का घेराव किया जाएगा। इसके बाद रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले का घेराव और फिर एयरपोर्ट मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Durg Bhilai: लोट्टे चोको पाई के एक बैच पर बैन, बच्चों की पसंदीदा बिस्किट पर खाद्य विभाग सख्त
चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
नकटी प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर प्रभावित गरीब परिवारों की अनदेखी का आरोप लगाया है। पार्टी की जांच समिति की बैठक में तय किया गया कि प्रभावित परिवारों को न्याय मिलने तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। कांग्रेस ने सरकार से प्रभावितों के उचित व्यवस्थापन के साथ तोड़े गए मकानों का मुआवजा देने की मांग की है।
पहले विधायक के बंगले का घेराव
कांग्रेस के आंदोलन का पहला चरण धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के बंगले के घेराव से शुरू होगा। इसके बाद दूसरे चरण में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस ने कहा है कि इसके बाद प्रभावित परिवारों के साथ एयरपोर्ट मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा।\
यह भी पढ़ें: Raipur: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा,रूप कुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को बड़ी जिम्मेदारी
कलेक्टर से राजभवन तक संघर्ष
कांग्रेस का दावा है कि नकटी प्रभावितों के मुद्दे को लेकर पहले भी कई स्तरों पर आंदोलन किया जा चुका है। प्रभावित परिवारों के साथ कलेक्टर से मुलाकात, ज्ञापन, जनप्रतिनिधियों के आवास और मुख्यमंत्री निवास का घेराव तथा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने जैसे कदम उठाए गए हैं।
13 किलोमीटर की पदयात्रा का भी जिक्र
कांग्रेस ने बताया कि नकटी से राजभवन तक करीब 13 किलोमीटर की पदयात्रा भी की गई थी। पार्टी के मुताबिक, लगातार ज्ञापन और स्मरण पत्र देने के बावजूद प्रभावित परिवारों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी वजह से अब आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Korba: दोस्तों से लगी शर्त, बांगो डैम में कूदा युवक,48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
महिलाओं के स्नान स्थल पर कैमरों का मुद्दा
बैठक में प्रभावित परिवारों ने महिलाओं के स्नान स्थल के पास कैमरे लगाए जाने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे गंभीर और आपत्तिजनक बताते हुए महिलाओं की निजता और गरिमा का सम्मान किए जाने की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि इस मुद्दे को भी आंदोलन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
मकान टूटे, मुआवजे और पुनर्वास की मांग
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों के मकान तोड़कर उन्हें बेघर किया गया, लेकिन अब तक उन्हें उचित पुनर्वास और मुआवजा नहीं मिला है। पार्टी ने प्रभावित परिवारों का उसी क्षेत्र में उचित व्यवस्थापन करने की मांग दोहराई है।
यह भी पढ़ें: Balrampur: पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत
बैज बोले न्याय तक संघर्ष जारी रहेगा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नकटी के गरीब प्रभावित परिवार अकेले नहीं हैं। कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से हठधर्मिता छोड़कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं का तत्काल न्यायपूर्ण समाधान करने की मांग की।












