🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Korba:दोस्तों से लगी शर्त, बांगो डैम में कूदा युवक,48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

तेज बहाव के बीच NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बांध के 9 गेट खुले,तटीय इलाकों में,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी देर तक बांध में युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पानी के तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण शाम के बाद रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।
Follow on Google News
दोस्तों से लगी शर्त, बांगो डैम में कूदा युवक,48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

रायपुर/कोरबा:कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध में दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव के पानी में लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोस्तों के बीच लगी शर्त के बाद रंजीत ने बांध के पानी में छलांग लगाई थी। घटना के करीब 48 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम के बाद अब NDRF ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं भारी बारिश के कारण बांगो बांध का जलस्तर 94 प्रतिशत तक पहुंचने और 9 गेट खोले जाने से आसपास के इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

शर्त लगी और युवक ने लगा दी छलांग

दोस्तों के साथ घूमने के लिए बांगो डैम पहुंचे 24 वर्षीय रंजीत यादव के लिए दोस्तों के बीच लगी एक शर्त जिंदगी पर भारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि डैम के बीच से छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त के बाद रंजीत ने पानी में छलांग लगा दी। इसके बाद वह वापस सतह पर नहीं आया। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

/img/129/1786958995983

यह भी पढ़ें: Balrampur: पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत

48 घंटे बाद भी नहीं मिला रंजीत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी देर तक बांध में युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पानी के तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण शाम के बाद रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Surajpur: छत्तीसगढ़ में 10 करोड़ का पुल बारिश में बहा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

NDRF ने संभाला मोर्चा

सोमवार सुबह युवक की तलाश के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया। इसके बाद विशेषज्ञों की टीम ने बांध के पानी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव और लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच रंजीत की तलाश चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

बांध का जलस्तर 94 प्रतिशत तक पहुंचा

इधर, भारी बारिश के कारण मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर करीब 94 प्रतिशत तक पहुंच गया है। कोरिया और सूरजपुर जिले में हुई बारिश का असर बांध के जलस्तर पर पड़ा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

/img/129/1786959000663

यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, विरोध के नाम पर बच्चों को सड़क पर उतारना बंद करें, अराजकता के खिलाफ दी चेतावनी

9 गेट खुले, नदी-नाले उफान पर

बांध से पानी की निकासी बढ़ाई गई है। अब तक कुल 9 गेट खोले जा चुके हैं। टरबाइन समेत बांध से करीब 41,080 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। पानी छोड़े जाने के बाद आसपास के नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

तटीय बस्तियों में मुनादी, लोगों को किया अलर्ट

प्रशासन की ओर से तटीय क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया है। कोरबा के सीतामढ़ी इलाके में हरदेव नदी के किनारे बसे करीब 10 घरों में पानी घुसने की जानकारी सामने आई है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: Dhamtrai: मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वही युवक मिला जिंदा,बेटे को जिंदा देखकर छलके आंसू

रेस्क्यू के साथ बढ़ी चिंता

एक ओर NDRF की टीम रंजीत यादव की तलाश में जुटी है, तो दूसरी ओर बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन की प्राथमिकता युवक की तलाश के साथ तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts