Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में MD ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंची कानपुर की महिला गिरफ्तार, दुपट्टे की गांठ में छिपा रखी थी 1.35 लाख की ड्रग्स

भोपाल क्राइम ब्रांच ने कानपुर की 33 वर्षीय महिला को 4.66 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। महिला दुपट्टे की गांठ में ड्रग्स छिपाकर ग्राहक को डिलीवरी देने पहुंची थी।
भोपाल में MD ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंची कानपुर की महिला गिरफ्तार, दुपट्टे की गांठ में छिपा रखी थी 1.35 लाख की ड्रग्स
MD ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंची कानपुर की महिला गिरफ्तार

राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ की डिलीवरी देने पहुंची कानपुर की एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास MD ड्रग्स लेकर ग्राहक का इंतजार कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान महिला के दुपट्टे की गांठ से 4.66 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 35 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। क्राइम ब्रांच ने बुधवार शाम को इस कार्रवाई का खुलासा किया।

कानपुर की रहने वाली है आरोपी महिला

पुलिस पूछताछ में महिला की पहचान साजिया आलम (33) के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम मेहबूब आलम है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित बेगमगंज चमनगंज, थाना आर्य नगर क्षेत्र की रहने वाली है। वर्तमान में साजिया भोपाल के लालघाटी इलाके की इंद्र विहार कॉलोनी में रह रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह भोपाल में कब से रह रही थी और मादक पदार्थों की सप्लाई से उसका संपर्क कैसे जुड़ा।

ग्राहक को ड्रग्स देने पहुंची थी महिला

क्राइम ब्रांच के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास महिला मादक पदार्थ लेकर खड़ी है। वह किसी ग्राहक को ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंची है। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आसपास निगरानी शुरू की। पुलिस को बताए गए हुलिए की एक महिला वहां दिखाई दी। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम साजिया आलम बताया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली, जिसमें मादक पदार्थ बरामद हुआ।

हरदा में 20 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

दुपट्टे की गांठ खोलते ही निकली MD ड्रग्स

पुलिस को तलाशी के दौरान महिला के गले में पड़े दुपट्टे की गांठ में एक पारदर्शी पन्नी मिली। पन्नी के अंदर पीले रंग का पाउडर रखा हुआ था। पुलिस के अनुसार जांच में पाउडर MD ड्रग्स पाया गया। तौल कराने पर इसका वजन 4.66 ग्राम निकला। बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 1.35 लाख रुपए आंकी गई है। महिला ने मादक पदार्थ को दुपट्टे की गांठ में छिपाकर रखा था। पुलिस ने ड्रग्स के साथ उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

क्राइम ब्रांच ने आरोपी साजिया आलम के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके पास MD ड्रग्स की खेप कहां से पहुंची थी और इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।

बैतूल में शराब छुड़ाने की दवा बनी जानलेवा, जड़ी-बूटी का घोल पीने से 2 की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

मोबाइल से खंगाले जा रहे ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के संपर्क

क्राइम ब्रांच महिला के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल में मौजूद संपर्कों और अन्य जानकारी से ड्रग्स की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों के बारे में सुराग मिल सकते हैं। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला भोपाल में किन लोगों को मादक पदार्थ की सप्लाई करती थी और क्या उसका संपर्क किसी बड़े ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से है।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts