Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर फूड स्टॉल में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पार्सल गेट के पास स्थित येप्पी कैफे नाम के फूड स्टॉल में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। घटना के समय प्लेटफॉर्म पर अयोध्या-पुणे ट्रेन खड़ी थी, जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
जबलपुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर फूड स्टॉल में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर फूड स्टॉल में लगी भीषण आग

जबलपुर। आग की सूचना मिलते ही रेल अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में फूड स्टॉल लगभग पूरी तरह जल गया और अंदर रखा खाद्य सामग्री का सामान नष्ट हो गया।

दो दिन बाद होना था कैफे का उद्घाटन

जानकारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर कटनी छोर की तरफ पार्सल गेट के पास येप्पी कैफे नाम का फूड स्टॉल बनाया गया था। बुधवार दोपहर करीब 3:45 बजे बंद पड़े स्टॉल के अंदर से धुआं निकलने लगा, जो कुछ ही देर में आग की लपटों में बदल गया। इस कैफे का उद्घाटन दो दिन बाद होना था।

स्टॉल में रखा लाखों का सामान जलकर खाक

आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू पाने तक फूड स्टॉल लगभग पूरी तरह जल चुका था। अंदर रखे बिस्कुट, चिप्स और अन्य खाद्य सामग्री आग की चपेट में आकर नष्ट हो गई। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: पुणे के टिंबर मार्केट में भीषण आग, 50 से 60 दुकानें जलकर खाक; 27 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

कर्मचारियों की सतर्कता से सुरक्षित रहे पार्सल

फूड स्टॉल के पास ही बड़े-बड़े पार्सल रखे हुए थे, जिनके आग की चपेट में आने का खतरा था। कर्मचारियों ने आग फैलते देख तुरंत पार्सल को वहां से हटाकर सुरक्षित दूरी पर रख दिया। उनकी सतर्कता के चलते पार्सल आग की लपटों से बच गए।

Breaking News

प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी अयोध्या-पुणे ट्रेन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय फूड स्टॉल में आग लगी, उस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अयोध्या-पुणे ट्रेन खड़ी हुई थी। गनीमत रही कि आग ट्रेन तक पहुंचने से पहले ही फायर ब्रिगेड ने उस पर काबू पा लिया। घटना के चलते प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच अफरा तफरी और हड़कंप की स्थिति बन गई।

15 मिनट में आग पर पाया काबू, जांच जारी

पश्चिम मध्य रेलवे जोन के सीपीआरओ डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्थित कैफे में आग लगी थी, जिसका उद्घाटन दो दिन बाद होना था। उन्होंने बताया कि घटना से करीब दो घंटे पहले कैफे का मैनेजर वहां से गया था। दोपहर 3:45 बजे आग लगी और शाम 4 बजे तक उस पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts