Durg Bhilai:लोट्टे चोको पाई के एक बैच पर बैन, बच्चों की पसंदीदा बिस्किट पर खाद्य विभाग सख्त

दुर्ग भिलाई: दुर्ग में बच्चों के बीच लोकप्रिय चोको पाई को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग ने सख्त कदम उठाया है। जांच में इसके एक पूरे बैच को अमानक पाए जाने के बाद बिक्री और भंडारण पर रोक लगा दी गई है। अब विभाग पूरे छत्तीसगढ़ में इस बैच पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है।
अमानक निकला चोको पाई का पूरा बैच
खाद्य एवं औषधि विभाग के मुताबिक एनएम 10 डीसी 2, 672 ग्राम पैक वाला चोको पाई का पूरा बैच जांच में अमानक पाया गया है। दो दिन पहले मिली जांच रिपोर्ट के बाद दुर्ग जिले में संबंधित बैच की बिक्री और स्टोरेज तत्काल रोक दिया गया।

भोपाल के बाद दिल्ली की केंद्रीय लैब में होगी जांच
मामला दक्षिण कोरिया के लोट्टे ग्रुप के चोको पाई ब्रांड से जुड़ा है। भोपाल में हुई जांच के बाद विभाग अब सैंपल की जांच दिल्ली स्थित केंद्रीय लैब से भी कराने जा रहा है। इससे उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।
ये भी पढ़ें: Raipur: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा,रूप कुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को बड़ी जिम्मेदारी
पूरे छत्तीसगढ़ में बैन की तैयारी
खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी जितेंद्र नेले के अनुसार, पूरे राज्य में प्रतिबंध लगाने के लिए कमिश्नर दुर्ग को पत्र भेजा गया है। विभाग अब आगे की कार्रवाई के लिए केंद्रीय जांच रिपोर्ट और कंपनी से मिलने वाली जानकारी का इंतजार कर रहा है।
डिस्ट्रीब्यूटर और कंपनी से मांगी बैच की पूरी जानकारी
विभाग ने दुर्ग के डिस्ट्रीब्यूटर और चेन्नई स्थित कंपनी से इस बैच की पूरी जानकारी मांगी है। इसमें उत्पादन की मात्रा और देश के किन-किन राज्यों में इसकी सप्लाई हुई, इसकी जानकारी शामिल है।

ये भी पढ़ें: Korba: दोस्तों से लगी शर्त, बांगो डैम में कूदा युवक,48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
दुकानदारों को बड़ा निर्देश
विभाग ने दुकानदारों को निर्देश दिया है कि संबंधित बैच की चोको पाई डिस्ट्रीब्यूटर को वापस लौटाएं। चूंकि यह उत्पाद बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है और छोटी दुकानों से लेकर बड़े स्टोर तक इसकी बिक्री होती है, इसलिए विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
हाउसवाइफ ने कहा सरकार का कदम सही
दुर्ग की हाउसवाइफ दीपमाला ने कहा कि सरकार ने चोको पाई बंद करने का फैसला लिया है, यह अच्छी बात है। बच्चों के ज्यादा सेवन को देखते हुए लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर सरकार का यह कदम सही है।
ये भी पढ़ें: Balrampur: पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत
अब केंद्रीय लैब की रिपोर्ट पर नजर
फिलहाल दुर्ग में चोको पाई के संबंधित बैच की बिक्री पर पूरी तरह रोक है। अब दिल्ली की केंद्रीय लैब की जांच और कंपनी से मिलने वाली जानकारी से तय होगा कि मामला सिर्फ दुर्ग तक सीमित है या संबंधित बैच की सप्लाई दूसरे राज्यों तक भी हुई है।












