Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डासना जेल से बाहर आए आजम खान, हाईकोर्ट से मिली जमानत; सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्रीय एजेंसी

सपा नेता आजम खान डासना जेल से रिहा हो गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई हुई। केंद्रीय एजेंसी ने जमानत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
डासना जेल से बाहर आए आजम खान, हाईकोर्ट से मिली जमानत; सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्रीय एजेंसी
डासना जेल से बाहर आए आजम खान

आजमसमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान डासना जेल से रिहा हो गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर उनकी रिहाई हुई। हालांकि, उनकी रिहाई से पहले ही केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाईकोर्ट के जमानत आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। आजम खान की रिहाई पर उनकी पत्नी और पूर्व सांसद तंजीन फातिमा ने खुशी जताते हुए इसे इंसाफ की जीत बताया है।

X Post

दो जमानती और 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर रिहाई

आजम खान की रिहाई के लिए 50-50 हजार रुपए के दो जमानती और 50 हजार रुपए का निजी मुचलका जमा किया गया। शहनवाज और जुनैद उनके जमानती बने हैं। दोनों की ओर से 50-50 हजार रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी जमा की गई। इसके अलावा अदालत ने एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था। आजम खान के वकीलों ने सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं, जिसके बाद अदालत से रिहाई का परवाना डासना जेल भेजा गया। इसके आधार पर उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

जमानत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी आजम खान की कानूनी मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। केंद्रीय एजेंसी ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। ऐसे में अब जमानत आदेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आगे की कानूनी प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी। इससे पहले 31 अक्टूबर को आजम खान रामपुर जेल से रिहा हुए थे, लेकिन रिहाई के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी को लेकर उनके परिवार ने कड़ी नाराजगी जताई थी।

पत्नी तंजीन फातिमा बोलीं- यह इंसाफ की जीत

आजम खान की पत्नी और पूर्व सांसद तंजीन फातिमा ने उनकी जमानत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह इंसाफ की जीत है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आजम खान की रिहाई से रामपुर में खुशी का माहौल है। उनके मुताबिक आजम खान से केवल रामपुर के लोग ही नहीं, बल्कि दूसरे क्षेत्रों के लोग भी मोहब्बत करते हैं और उनकी रिहाई के लिए लगातार दुआएं कर रहे थे। तंजीन फातिमा ने दावा किया कि आजम खान के लिए मस्जिदों और मंदिरों में भी दुआएं की जा रही थीं। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग आजम खान के साथ खड़े हैं।

ED की गिरफ्तारी को बताया 'जुल्म की इंतहा'

तंजीन फातिमा ने 31 अक्टूबर को रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद ED की ओर से की गई गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इसे मानवता और कानून के खिलाफ बताते हुए 'जुल्म की इंतहा' करार दिया। ED की कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘ईडी का रवैया बहुत ही जालिमाना था। चाहे वह दबाव में हो, यह तो मैं नहीं जानती। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र केस: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पत्नी और बेटे की दोषसिद्धि पर भी लगी रोक

पिछले 7-8 साल से परिवार पर जुल्म होने का आरोप

आजम खान की रिहाई के बाद जश्न और मिठाई बांटने की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर तंजीन फातिमा ने कहा कि वह फिलहाल घर से बाहर नहीं निकल रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ वर्षों से उनके परिवार पर लगातार जुल्म हो रहा है। उनके मुताबिक, इसे लेकर जनता के मन में भी नाराजगी है।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts