Balrampur: पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत

बचाने की कोशिश में गई दो जिंदगियां, रिश्तेदार को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला,घटना कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के बड़का जोभी की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग और उनकी पत्नी घुघरी नाग के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मुनेश्वर नाग अचानक वन विभाग के तालाब में गिर गए और गहरे पानी में डूबने लगे।
 पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत

रायपुर/बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के कुसमी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। तालाब में डूब रहे पति को बचाने के लिए पत्नी ने पानी में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। पति-पत्नी की डूबने से मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने पानी में उतरी रिश्तेदार को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

यह भी पढ़ें: Surajpur: छत्तीसगढ़ में 10 करोड़ का पुल बारिश में बहा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

बलरामपुर में दर्दनाक हादसा

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पति को पानी में डूबता देखकर पत्नी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई, लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल सके।

यह भी पढ़ें: Raipur: बंगाल की खाड़ी में तूफानी सिस्टम हुआ मजबूत,छत्तीसगढ़ समेत 3 राज्यों में रेड अलर्ट

वन विभाग के तालाब में हुआ हादसा

घटना कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के बड़का जोभी की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग और उनकी पत्नी घुघरी नाग के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मुनेश्वर नाग अचानक वन विभाग के तालाब में गिर गए और गहरे पानी में डूबने लगे।

पति को बचाने पत्नी ने लगाई छलांग

पति को पानी में डूबता देखकर घुघरी नाग ने बिना देर किए तालाब में छलांग लगा दी। उन्होंने पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पानी से बाहर नहीं आ सके। कुछ ही देर में दोनों की डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Raipur: वंदे मातरम् के अपमान पर BJP का कांग्रेस के खिलाफ मशाल मार्च,रायपुर में गरजे भाजयुमो कार्यकर्ता

रिश्तेदार भी बचाने उतरी, ग्रामीणों ने बचाया

घटना के दौरान मौजूद रिश्तेदार जसमती भी दंपती को बचाने के लिए तालाब में उतर गई। हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पानी से बाहर निकाल लिया। इससे उसकी जान बच गई।

/img/129/1786958287948

ग्रामीणों ने तालाब से निकाले शव

घटना की सूचना मिलने के बाद कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: Bilaspur News: खूंटाघाट वेस्टवियर में खतरनाक सेल्फी का खेल, पुलिस ने रोका हादसा तेज बहाव के करीब पहुंचकर बना रहे थे रील, सुरक्षा गेट लांघकर खतरनाक इलाके में पहुंचे लोग

CHC में नहीं मिला शव वाहन

घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। इसके चलते मृतक दंपती के परिजनों को निजी वाहन की व्यवस्था कर शवों को अस्पताल तक ले जाना पड़ा।

पुलिस ने शुरू की जांच

कुसमी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक दंपती के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts