PlayBreaking News

CG NEWS:12 जुलाई को SI, सूबेदार और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा, रायपुर के 22 केंद्रों पर होगी परीक्षा

दो साल बाद हो रही भर्ती परीक्षा, उड़नदस्ता दल और कंट्रोल रूम से रहेगी पूरी निगरानी,CGPSC द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई को रायपुर में किया जाएगा। लगभग दो वर्ष बाद आयोजित हो रही इस भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी।
Follow on Google News
12 जुलाई को SI, सूबेदार और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा, रायपुर के 22 केंद्रों पर होगी परीक्षा

रायपुर न्यूज। रायपुर में 12 जुलाई को आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 22 केंद्रों पर आयोजित होगी। गोपनीय सामग्री के सुरक्षित वितरण से लेकर उड़नदस्ता टीम और कंट्रोल रूम तक विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: अब कारोबार होगा आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर खत्म, छत्तीसगढ़ ला रहा नया बिजनेस कानून



दो साल बाद हो रही बड़ी भर्ती परीक्षा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई को रायपुर में किया जाएगा। लगभग दो वर्ष बाद आयोजित हो रही इस भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: निजी अस्पताल सील होने के बाद कलेक्टर के तबादले पर उठे सवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी


22 परीक्षा केंद्रों पर पूरी तैयारी

जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। केंद्राध्यक्षों सहित सभी अधिकारियों को समयबद्ध जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

सुबह 7 बजे कलेक्ट्रेट से मिलेगा गोपनीय परीक्षा सामग्री

परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से सुबह 7 बजे किया जाएगा। सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए परिवहन अधिकारी एवं उड़नदस्ता अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक सामग्री सुरक्षित पहुंचाएंगे।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट में 250 टन स्क्रैप चोरी: BSP के GM और इंजीनियर गिरफ्तार, 3.22 करोड़ के खेल में बड़ा खुलासा

उड़नदस्ता टीम रखेगी कड़ी नजर

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, अनियमितता या अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए उड़नदस्ता दल लगातार निरीक्षण करेगा। सभी अधिकारी परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले गोपनीय सामग्री संबंधित केंद्राध्यक्ष को सौंपेंगे।

कंट्रोल रूम को देनी होगी उपस्थिति की जानकारी

परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के भीतर सभी केंद्रों से परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति की जानकारी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-6 में स्थापित कंट्रोल रूम को अनिवार्य रूप से देनी होगी। इसके लिए दूरभाष क्रमांक 0771-2426212 निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बिलासपुर फर्जी डॉक्टर केस: 27 मरीजों की मौत का आरोप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत के बाद CBI जांच की मांग तेज

पारदर्शी परीक्षा कराने पर प्रशासन का फोकस

प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराना है। इसके लिए सभी अधिकारियों को समयपालन और निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts