Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का काफिला भारत मंडपम के लिए रवाना

BRICS Summit 2026 की आज से दिल्ली में शुरुआत हो रही है। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक मंच पर नजर आएंगे। करीब 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच होने वाली अहम मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है।
BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का काफिला भारत मंडपम के लिए रवाना
18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आगाज आज

Live Updates

12:15 PM 12/09/26

एयरपोर्ट पर जितिन प्रसाद ने संभाली अगवानी

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS समिट 2026 में शामिल होने दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया। आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी।

X Post

11:50 AM 12/09/26

वियतनाम के प्रधानमंत्री से अहम मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-वियतनाम संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

X Post

11:45 AM 12/09/26

PM मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से की मुलाकात

इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।

X Post

11:44 AM 12/09/26

भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS Summit 2026 में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक होगी।

X Post

11:30 AM 12/09/26

PM मोदी-अनवर इब्राहिम की अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ हैदराबाद भवन में द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-मलेशिया संबंधों और सहयोग को लेकर चर्चा की।

X Post

 

11:20 AM 12/09/26

BRICS समिट 2026 से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

X Post

भारत आज 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। राजधानी दिल्ली में होने वाली इस बड़ी बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सबसे खास बात यह है कि एक ही मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नजर आएंगे। भारत मंडपम में होने वाली बैठकों में वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था, व्यापार और बदलती दुनिया की चुनौतियों पर चर्चा होगी। बंद कमरे में होने वाले सत्र में सदस्य देशों के नेता कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक से दुनिया की बदलती ताकत और उभरती नई वैश्विक व्यवस्था की तस्वीर भी साफ हो सकती है।

5 विदेशी नेताओं से करेंगे मुलाकात

BRICS Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कई देशों के प्रमुख नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दिनभर होने वाली इन मुलाकातों में भारत के अलग-अलग देशों के साथ संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

  • सुबह 10 बजे: हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मुलाकात।
  • सुबह 10:30 बजे: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक।
  • सुबह 11 बजे: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात।
  • सुबह 11:30 बजे: वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ बातचीत।
  • शाम 6 से 7 बजे के बीच: भारत मंडपम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की उम्मीद है।

भारत मंडपम में जुटेंगे बड़े नेता

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज दोपहर 2 बजे से 18वें BRICS Summit का औपचारिक आगाज होगा। दो दिवसीय सम्मेलन में BRICS देशों के नेता वैश्विक चुनौतियों, बहुपक्षीय व्यवस्था और साझा हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। समिट के पहले दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • दोपहर 2:00 बजे: BRICS Summit का औपचारिक उद्घाटन।
  • दोपहर 2:30 बजे: समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर पहला सत्र।
  • शाम 4:30 बजे: BRICS नेताओं का India Innovates प्रदर्शनी का दौरा।
  • शाम 5:00 बजे: BRICS नेताओं की सामूहिक तस्वीर।
  • शाम 5:30 बजे: नेताओं का संयुक्त पौधारोपण कार्यक्रम।
  • शाम 7:30 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में गाला डिनर का आयोजन होगा।

सात साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग

BRICS सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली मुलाकात सबसे ज्यादा चर्चा में है। करीब सात साल बाद जिनपिंग भारत दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की बैठक को भारत-चीन संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में सीमा विवाद और अन्य मुद्दों को लेकर तनाव रहा है। अब दोनों नेता रिश्तों में सुधार की दिशा में आगे बढ़ने पर चर्चा कर सकते हैं। बैठक का फोकस आपसी भरोसा बढ़ाने, तनाव कम करने और दोनों देशों के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने पर रह सकता है। इसके अलावा व्यापार से जुड़े मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं। भारत लंबे समय से चीन के साथ व्यापार घाटे को कम करने और भारतीय बाजार में निर्यात बढ़ाने पर जोर देता रहा है। ऐसे में दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों को लेकर भी अहम चर्चा होने की उम्मीद है।

दिल्ली में BRICS का महामंच, मोदी आज कई देशों के नेताओं से करेंगे मुलाकात

मोदी-पुतिन की मुलाकात पर भी दुनिया की नजर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे द्विपक्षीय बातचीत भी की। भारत और रूस के बीच लंबे समय से रणनीतिक और मजबूत संबंध रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच बातचीत में द्विपक्षीय रिश्तों के साथ व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच भारत और रूस की साझेदारी को भी इस सम्मेलन में खास महत्व मिल रहा है।

BRICS Summit: मोदी का आज फुल पैक्ड शेड्यूल, पुतिन-जिनपिंग समेत दिग्गज नेता दिल्ली में, जानें प्रधानमंत्री मोदी का पूरा कार्यक्रम..!

मलेशिया के प्रधानमंत्री से मोदी की अहम बैठक

BRICS सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत और मलेशिया के संबंधों को मजबूत करने के साथ व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। BRICS के मंच पर भारत की कूटनीतिक सक्रियता इस समय काफी अहम मानी जा रही है।

कई देशों के नेता दिल्ली पहुंचे

18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कई देशों के नेता और वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली पहुंच चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं। बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेंकोव समेत कई अन्य प्रतिनिधि भी दिल्ली पहुंचे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने बदलती वैश्विक परिस्थितियों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समेत अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की आवश्यकता बताई।

BRICS में गरजे पेजेशकियान! ईरान के राष्ट्रपति का दो टूक जवाब, ‘धमकियों से नहीं बदलेगा हमारा रुख’, देंगे जवाब....

आज कई देशों के नेताओं से मिलेंगे पीएम मोदी

BRICS सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। शी जिनपिंग के अलावा पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से भी बातचीत करेंगे। इसके साथ ही अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ भी द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts