BRICS Summit: मोदी का आज फुल पैक्ड शेड्यूल, पुतिन-जिनपिंग समेत दिग्गज नेता दिल्ली में, जानें प्रधानमंत्री मोदी का पूरा कार्यक्रम..!

नई दिल्ली। राजधानी में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया है। भारत की मेजबानी में हो रहे इस सम्मेलन में दुनिया की बदलती स्थिति और विकासशील देशों के सामने खड़ी चुनौतियों पर नेताओं की नजर रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कई राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों से अलग-अलग बैठक करेंगे। इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली शाम की बातचीत को खास माना जा रहा है। इसके अलावा इथियोपिया, मलेशिया, यूएई और वियतनाम के नेताओं के साथ भी मुलाकात तय है। पश्चिम एशिया और यूक्रेन के हालात के बीच यह सम्मेलन भारत के लिए अहम माना जा रहा है।
BRICS में आज क्या होगा?
नई दिल्ली में हो रहे BRICS सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और सम्मेलन में विकासशील देशों की जरूरतों को प्रमुखता देने की कोशिश की जा रही है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच आर्थिक सहयोग और स्थिरता पर भी जोर रहेगा।
सुबह से शुरू होंगी अहम द्विपक्षीय बैठकें
प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत होगी। सुबह 11 बजे यूएई के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात तय है। 11:30 बजे वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ बैठक होगी।
देश इनोवेशन के अहम... BRICS बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी
ईरान के राष्ट्रपति से भी बातचीत
राष्ट्रपति भवन में सुबह 11:30 बजे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात निर्धारित है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए इस बातचीत को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऊर्जा, व्यापार और क्षेत्रीय शांति से जुड़े मुद्दे दोनों देशों के लिए अहम हैं।
शाम 5:45 बजे मोदी-शी की मुलाकात
दिन की सबसे चर्चित बैठक शाम 5:45 बजे भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होगी। दोनों नेताओं की बातचीत पर सभी की नजर रहेगी। सीमा, व्यापार और क्षेत्रीय मामलों के साथ भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई मुद्दे चर्चा में आ सकते हैं।
BRICS बैठक में ग्लोबल साउथ पर फोकस
दोपहर 2:35 बजे सम्मेलन का बंद सत्र शुरू होगा। इसमें समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा होगी। भारत खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा के साथ सप्लाई चेन को मजबूत करने पर भी जोर दे रहा है। युद्धों के कारण बढ़ती कीमतों का असर विकासशील देशों पर कम करना बड़ी प्राथमिकता है।
प्रदर्शनी, फैमिली फोटो और गाला डिनर
शाम 4:25 बजे नेता ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी देखेंगे। इसके बाद 5:05 बजे फैमिली फोटो और 5:10 बजे संयुक्त वृक्षारोपण होगा। रात 7:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी में गाला डिनर रखा गया है।
BRICS समिट: पीएम मोदी की राष्ट्रपति पेजेश्कियान के साथ मुलाकात, व्यापार-निवेश पर हुई चर्चा
बारिश भी बढ़ा सकती है परेशानी
BRICS सम्मेलन के बीच दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। दिल्ली-NCR में तेज हवा, गरज और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए राजधानी में आने-जाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।




















