Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में जूते-चप्पल की फैक्ट्री में आग, 16 दमकल यूनिट मौके पर तैनात

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में जूते-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने मेक-6 अलर्ट जारी कर 16 यूनिट तैनात की हैं।
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में जूते-चप्पल की फैक्ट्री में आग, 16 दमकल यूनिट मौके पर तैनात
मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में जूते-चप्पल की फैक्ट्री में आग

नई दिल्ली। दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार दोपहर जूते-चप्पल बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री के ए-76 में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। आग की गंभीरता को देखते हुए पहले मेक-4 और बाद में मेक-6 अलर्ट जारी किया गया। मौके पर दमकल की 16 यूनिट तैनात हैं।

दोपहर 1:10 बजे मिली आग की सूचना

दमकल विभाग को शनिवार दोपहर करीब 1 बजकर 10 मिनट पर फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। शुरुआती दौर में आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने पहले मेक-4 घोषित किया और बाद में आग की भयावहता के मद्देनजर मेक-6 अलर्ट जारी कर दिया।

16 दमकल यूनिट आग बुझाने में जुटीं

दमकल विभाग के आधिकारिक अपडेट के मुताबिक घटनास्थल पर अब तक 16 दमकल यूनिट तैनात की गई हैं। इनमें पांच वाटर टेंडर, सात वाटर बाउजर, दो फोम टेंडर, एक एमपी और एक क्यूआरवी शामिल हैं। दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और अपनी निगरानी में आग बुझाने के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान

पुलिस और आपदा राहत दल भी मौके पर पहुंचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और आपदा राहत दल की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने के साथ राहत और बचाव कार्य जारी है। फैक्ट्री में जूते-चप्पल बनाने का काम होता है। ऐसे में आग की चपेट में फैक्ट्री का कितना हिस्सा आया है और कितना सामान जलकर नष्ट हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल आग लगने के कारणों और संभावित नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts