Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर पुलिस अलर्ट, 60 से 70 बिंदुओं पर तैयार सुरक्षा प्लान

इंदौर में 15 नवंबर को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होगा। 7.17 करोड़ रुपए से ज्यादा के टिकट बिके। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर पुलिस अलर्ट, 60 से 70 बिंदुओं पर तैयार सुरक्षा प्लान

इंदौर। शहर में रविवार 15 नवंबर को बायपास स्थित डिलाइट दस्तूर ग्राउंड पर मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित होने जा रहा है। दोसांझ का क्रेज इसी बात से पता चलता है कि अब तक शो के 7 करोड़ 17 लाख 76 हजार 982 रुपए के टिकट बिक चुके हैं। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।

 डीसीपी ने दी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी

पुलिस अधिकारियों और आयोजकों के बीच बैठक कर सुरक्षा से जुड़े करीब 60 से 70 बिंदुओं पर चर्चा की गई है। वहीं, आज कार्यक्रम स्थल का अंतिम निरीक्षण किया गया इस संबंध में डीसीपी अमन राठौर ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।

डीसीपी अमन राठौर के मुताबिक, कॉन्सर्ट के आयोजन को लेकर बुक माय शो की ओर से अनुमति के लिए आवेदन किया गया था अनुमति दे दी गई है । पुलिस ने आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। इनमें भीड़ प्रबंधन, पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर्स की तैनाती, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी, फायर सेफ्टी, मेडिकल सुविधाएं और यातायात व्यवस्था प्रमुख रूप से शामिल हैं।

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट पर बम धमाके की धमकी! पांच लाख में बिकी ईमेल आईडी, यूपी से गिरफ्तारी

बिना जांच और स्कैनिंग के प्रवेश नहीं

इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने और अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई गई है। दर्शकों की सुरक्षा के लिए प्रवेश द्वार पर बैगेज स्कैनर और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। बिना जांच और स्कैनिंग के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, टिकट और पास की भी सख्ती से जांच की जाएगी।

इंदौर में जरूर आएंगे दिलजीत दोसांझ, बोले- ‘कोई जो मर्जी बोले, मैं 101% आ रहा हूं’; 15 नवंबर को होगा शो

डीसीपी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पहले भी धमकियां मिलने की सूचनाएं सामने आई हैं। ऐसे में क्राइम ब्रांच और अन्य पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर चौबीसों घंटे चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। आज अंतिम निरीक्षण के बाद सुरक्षा के सभी निर्धारित मापदंड पूरे पाए जाने पर ही आयोजन की अनुमति जारी की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि दर्शकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Jitendra Shrivastava
By Jitendra Shrivastava

शांत स्वभाव और सौम्य व्यक्तित्व के साथ खबरों की गहरी समझ। यही पहचान है जितेंद्र श्रीवास्तव की। पिछले...

Latest Posts