इंदौर के गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल पर लगी आग, 96 छात्राओं ने सुरक्षित बाहर निकलकर बचाई जान

इंदौर। भंवरकुआ चौराहे पर स्थित विशालाक्षी गर्ल्स होस्टल की गैलरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के समय होस्टल में 96 छात्राएं मौजूद थीं। आग की लपटें चौथी मंजिल के बाहर तक पहुंच गईं।
धुआं और आग देखकर होस्टल में रहने वाली छात्राओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते सभी छात्राएं सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल गईं। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
सवा सात बजे मिली आग लगने की सूचना
फायर ब्रिगेड के मुताबिक... आग लगने की सूचना सवा सात बजे मिली थी। सूचना मिलते ही दमकलें रवाना की गईं। मौके पर भंवरकुआ थाने का बल भी पहुंच गया था। जानकारी के अनुसार... आग होस्टल की चौथी मंजिल की गैलरी के साथ वहां लगे एडवरटाइजिंग बोर्ड में लगी थी। देखते-ही-देखते बोर्ड से लपटें उठने लगीं और आग फैलने का खतरा पैदा हो गया।
होस्टल में मौजूद छात्राओं को जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, उन्होंने बाहर निकलना शुरू कर दिया। उधर दमकलकर्मियों ने सावधानीपूर्वक मोर्चा संभालते हुए गैलरी में लगी आग पर पानी की बौछार की। करीब 4 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद टीम ने आसपास के हिस्सों का भी निरीक्षण किया, ताकि आग दोबारा न भड़क सके।
होस्टल में बड़ी संख्या में छात्राओं के रहने के कारण घटना को लेकर चिंता की स्थिति बन गई थी, लेकिन सभी के सुरक्षित बाहर निकलने से राहत मिली। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग एडवरटाइजिंग बोर्ड में लगी थी। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
सभी छात्राओं को सुरक्षित निकलना
होस्टल में बड़ी संख्या में छात्राओं के रहने के कारण घटना को लेकर चिंता की स्थिति बन गई थी, लेकिन सभी के सुरक्षित बाहर निकलने से राहत मिली। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग एडवरटाइजिंग बोर्ड में लगी थी। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
सिवनी-मंडला मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान; वाहन जलकर खाक
सुरक्षा उपकरणों की होगी जांच
थाना क्षेत्र में कई होस्टल हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं निवास करते हैं। जिस होस्टल में आग लगी थी, वहां सुरक्षा उपकरण थे या नहीं... इसकी जांच की जाएगी। बता दें... सुरक्षा को लेकर पूर्व में निगम होस्टल संचालकों को उपकरण लगाने के निर्देश दे चुका है, लेकिन संचालकों पर सख्ती से कार्रवाई नहीं होने से वे उपकरण नहीं लगाते हैं।
इससे आग लगने की घटना होने पर जनहानि का अंदेशा बना रहता है। घटना के बाद सोमवार को निगम के फायर विभाग का अमला उपकरण का निरीक्षण करने होस्टल पहुंचेगा। उपकरण नहीं मिला तो संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।




















