Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नेहा बोरा के लिए क्यों इस्तेमाल हो रहे They/Them Pronouns? क्या है Non-Binary Gender का मतलब और इससे जुड़ी जरूरी बातें?

नेहा बोरा के नॉन-बाइनरी जेंडर को लेकर चर्चा तेज है। जानिए Non-Binary Gender क्या होता है, पुरुष और महिला से यह कैसे अलग है और They/Them Pronouns का क्या मतलब है।
नेहा बोरा के लिए क्यों इस्तेमाल हो रहे They/Them Pronouns? क्या है Non-Binary Gender का मतलब और इससे जुड़ी जरूरी बातें?
AISA चीफ नेहा बोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें वो खुद को नॉन बाइनरी जेंडर बता रही हैं

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आईं स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी जेंडर पहचान है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को नॉन-बाइनरी जेंडर से जुड़ा बताती नजर आ रही हैं। वहीं, इंटरनेशनल मीडिया प्रोफाइल में उनके लिए They/Them Pronouns का इस्तेमाल किया गया है। ब्रिटिश अखबार 'द इंडिपेंडेंट' ने भी अपनी प्रोफाइल में इन्हीं सर्वनामों का इस्तेमाल किया है। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर नॉन-बाइनरी जेंडर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर नॉन-बाइनरी का मतलब क्या होता है? क्या यह पुरुष और महिला से अलग कोई पहचान है? They/Them Pronouns का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? आइए आसान भाषा में समझते हैं।

क्या होता है नॉन-बाइनरी जेंडर?

नॉन-बाइनरी का मतलब ऐसी जेंडर पहचान से है, जो केवल पुरुष या महिला की पारंपरिक दो श्रेणियों तक सीमित नहीं होती। आमतौर पर समाज में जेंडर को दो हिस्सों में बांटकर देखा जाता है- पुरुष और महिला। इसे जेंडर बाइनरी कहा जाता है। लेकिन हर व्यक्ति अपनी पहचान को इन दो श्रेणियों में फिट महसूस नहीं करता। कुछ लोग खुद को पूरी तरह पुरुष या महिला नहीं मानते। ऐसे लोग अपनी जेंडर पहचान को नॉन-बाइनरी कह सकते हैं। नॉन-बाइनरी पहचान रखने वाले सभी लोगों का अनुभव एक जैसा नहीं होता। कुछ लोग खुद को पुरुष और महिला दोनों के रूप में महसूस कर सकते हैं, जबकि कुछ किसी भी श्रेणी से जुड़ाव महसूस नहीं करते। वहीं, कुछ लोगों की जेंडर पहचान समय के साथ बदल भी सकती है।

/img/99/1794653084891

पुरुष और महिला से कैसे अलग है नॉन-बाइनरी पहचान?

नॉन-बाइनरी जेंडर को समझने के लिए जेंडर पहचान और जन्म के समय निर्धारित किए गए सेक्स के बीच अंतर समझना जरूरी है। जन्म के समय आमतौर पर व्यक्ति के शारीरिक लक्षणों के आधार पर उसे पुरुष या महिला के रूप में दर्ज किया जाता है। इसे सेक्स कहा जाता है। वहीं, जेंडर आइडेंटिटी यानी जेंडर पहचान इस बात से जुड़ी होती है कि कोई व्यक्ति खुद को अंदर से किस जेंडर का महसूस करता है।

उदाहरण के लिए- 

कोई व्यक्ति खुद को पुरुष मान सकता है। कोई व्यक्ति खुद को महिला मान सकता है। कोई व्यक्ति खुद को पुरुष और महिला दोनों मान सकता है। कोई व्यक्ति खुद को इन दोनों श्रेणियों से अलग पहचान सकता है। यही वजह है कि नॉन-बाइनरी पहचान को केवल पुरुष या महिला के दायरे में समझना सही नहीं है।

क्या है They/Them Pronouns का मतलब?

नॉन-बाइनरी जेंडर की चर्चा के साथ They/Them Pronouns का नाम भी सामने आता है। Pronouns यानी सर्वनाम वे शब्द होते हैं, जिनका इस्तेमाल किसी व्यक्ति का नाम बार-बार लेने के बजाय किया जाता है। अंग्रेजी भाषा में आमतौर पर पुरुष के लिए He/Him और महिला के लिए She/Her का इस्तेमाल होता है। वहीं, कुछ नॉन-बाइनरी लोग अपने लिए They/Them Pronouns पसंद करते हैं।

उदाहरण के तौर पर-

  • He/Him का इस्तेमाल आमतौर पर पुरुषों के लिए होता है।
  • She/Her का इस्तेमाल आमतौर पर महिलाओं के लिए होता है।
  • They/Them का इस्तेमाल कुछ नॉन-बाइनरी लोग अपनी पहचान के लिए करते हैं।

क्या नॉन-बाइनरी होना और ट्रांसजेंडर होना एक ही है?

नॉन-बाइनरी और ट्रांसजेंडर शब्द एक-दूसरे से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन दोनों का अर्थ बिल्कुल एक जैसा नहीं है। ट्रांसजेंडर एक व्यापक पहचान है। इसमें ऐसे लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी जेंडर पहचान जन्म के समय निर्धारित किए गए सेक्स से अलग होती है। कुछ नॉन-बाइनरी लोग खुद को ट्रांसजेंडर भी मानते हैं, जबकि कुछ ऐसा नहीं मानते। इसी तरह, हर नॉन-बाइनरी व्यक्ति का अनुभव, सोच और अपनी पहचान को समझने का तरीका अलग हो सकता है।

क्यों चर्चा में है नॉन-बाइनरी जेंडर?

दुनियाभर में जेंडर पहचान और उससे जुड़े अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। सोशल मीडिया और इंटरनेशनल मीडिया के जरिए अब ऐसे विषयों पर ज्यादा बातचीत हो रही है, जिन पर पहले खुलकर चर्चा कम होती थी। नेहा बोरा से जुड़ी हालिया चर्चा ने भी नॉन-बाइनरी जेंडर और They/Them Pronouns जैसे शब्दों को लोगों के बीच सुर्खियों में ला दिया है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts